क्राइम

भिंड के दंडित बंदी गंधर्भ सिंह की मृत्यु की जाँच; 22 अगस्त तक साक्ष्य माँगे, दंडित बंदी की मृत्यु जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में उपचार के दौरान बीती 22 जुलाई को हुई थी

बंदी की मृत्यु की जाँच जेएमएफसी ग्वालियर नूरून निशा अंसारी द्वारा की जा रही है, निर्धारित अवधि के बाद इस संबंध में कोई भी आपत्ति मान्य एवं स्वीकार्य योग्य नहीं होगी

ग्वालियर। दंडित बंदी गंधर्भ सिंह पुत्र दौलत सिंह यादव निवासी ग्राम गिरवासा, थाना असवार जिला भिण्ड की मृत्यु जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर में उपचार के दौरान गत 22 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 4.50 बजे हो गई थी। बंदी गंधर्भ सिंह की मृत्यु की जाँच जेएमएफसी ग्वालियर नूरून निशा अंसारी द्वारा की जा रही है। 

 गंधर्भ सिंह की मृत्यु की घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई अभ्यावेदन, शपथ पत्र व साक्ष्य प्रस्तुत करना है तो यह साक्ष्य आगामी पेशी 22 अगस्त 2026 तक जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-317 में जाँच अधिकारी जेएमएफसी नूरून निशा अंसारी के समक्ष प्रात: 11 बजे उपस्थित होकर प्रस्तुत किए जा सकते हैं। अवधि व्यतीत होने के बाद इस संबंध में कोई भी आपत्ति मान्य एवं स्वीकार योग्य नहीं होगी।