अपना शहर

विक्की फैक्ट्री तिराहे पर की गई वाहनों की जांच; कमियां पाए जाने पर वसूला ₹42 हजार का जुर्माना,ग्वालियर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहनों की जाँच जारी है

संभागीय उड़नदस्ता ने शहर के विक्की फैक्ट्री तिराहा पर वाहनों की जांच की गई , RTO के अनुसार चैकिंग के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच में कमियां पाए जाने पर संबंधित स्कूल संचालकों, वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया है

ग्वालियर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा स्कूली वाहनों का अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सोमवार को संभागीय उड़नदस्ता द्वारा शहर के विक्की फैक्ट्री तिराहा पर स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न वाहनों पर कुल 42 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।

साथ ही कमियां पाए जाने पर संबंधित स्कूल व वाहन संचालकों पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि ऋषिकुल विद्या निकेतन पर 5 हजार व कामदगिरि शिक्षा एवं सामाजिक संस्थान से जुड़े स्कूली वाहनों पर 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसी तरह यात्री वाहनों पर 20 हजार व ऑटो रिक्शा पर 14 हजार रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया है। यह कार्रवाई संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी प्रवीण नाहर के नेतृत्व में गए दल द्वारा अंजाम दी गई।