टॉप न्यूज़

ग्वालियर के 'आर्य प्रताप सिंह' का SAR सैटेलाइट कंपनी ICEYE में चयन, वर्तमान में ICEYE यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है, कंपनी रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में शुमार है

कंपनी अब तक 80 से अधिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित कर चुकी है, 'आर्यन' को कंपनी के ऑप्टिकल इमेज प्रोसेसिंग विभाग में लीडर की भूमिका निभाने का अवसर मिला है, उनका वर्क- प्लेस पोलैंड की राजधानी 'Warsaw' में रहेगा

ICEYE इस समय में पृथ्वी अवलोकन ,अंतरिक्ष-आधारित निगरानी (Space- Based Surveillance) तथा रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में गिनी जाती है, कंपनी के पास लगभग 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक के सक्रिय अनुबंध हैं

ग्वालियर के लिए गौरव की बात है कि शहर के होनहार 'आर्य प्रताप सिंह' का चयन विश्व की अग्रणी SAR (Synthetic Aperture Radar) सैटेलाइट कंपनी ICEYE में हुआ है।" ICEYE वर्तमान समय में पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) ,अंतरिक्ष-आधारित निगरानी (Space- Based Surveillance) तथा रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कंपनियों में गिनी जाती है। कंपनी द्वारा विकसित SAR सैटेलाइट्स दिन-रात, किसी भी मौसम में पृथ्वी की निगरानी करने में सक्षम हैं, जिसके कारण वे आधुनिक रक्षा, खुफिया जानकारी (Intelligence), आपदा प्रबंधन और सामरिक निर्णयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

डिफेंस और सुरक्षा के इस दौर में आज ICEYE यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था में एक प्रमुख भूमिका निभा रही है। कंपनी के पास लगभग 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक के सक्रिय अनुबंध हैं, जिनका उपयोग NATO, पोलिश सशस्त्र बलों तथा यूरोप की अन्य प्रमुख सुरक्षा एवं रक्षा एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। कंपनी अब तक 80 से अधिक सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित कर चुकी है और वर्ष 2026 में लगभग प्रत्येक सप्ताह एक नया सैटेलाइट लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। यह तथ्य अपने आप में ICEYE की तकनीकी क्षमता और वैश्विक महत्व को दर्शाता है।

आर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें कंपनी के ऑप्टिकल इमेज प्रोसेसिंग विभाग में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिला है तथा उनका कार्य-कार्य-स्थल पोलैंड की राजधानी 'Warsaw' में स्थित रहेगा।

आर्य प्रताप सिंह का व्यक्तिगत रूप से कहना है कि मैं इसे केवल एक नौकरी या करियर अवसर के रूप में नहीं देखता, बल्कि इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अंतरिक्ष विशेषज्ञों के साथ कार्य करके अत्याधुनिक तकनीक सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानता हूँ। वर्तमान समय में यूरोप और NATO पृथ्वी अवलोकन, रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के सबसे उन्नत इको-सिस्टम का निर्माण कर रहे हैं, और ICEYE उस परिवर्तन के केंद्र में खड़ी कंपनियों में से एक है।

आर्य प्रताप सिंह की इच्छा है कि मैं वहाँ प्राप्त ज्ञान, अनुभव व तकनीकी विशेषज्ञता को भविष्य में भारत के अंतरिक्ष, रक्षा और भू- स्थानिक (Geospatial) क्षेत्र के विकास में भी योगदान देने के लिए उपयोग कर सकूँ।