ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । आरोपी फरार बताया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई डीजे का काम करता है और हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी राहुल राठौर के साथ डीजे का काम करता था। जिससे मेरी दोस्ती हो गई। राहुल राठौर ने मुझसे शादी करने की बात कहकर चार शहर के नाका में किराये के मकान में उसके साथ रहने लगी थी, जहाँ राहुल ने शादी का बोलकर मेरे साथ पति-पत्नी जैसे रिश्ते स्थापित किये गये एवं मना करने पर भी कई बार जबरन शारीरिक सबंध भी बनाये। मैने जब शादी करने की राहुल से बोला तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और 22 मई को राहुल मेरे पास से अपने घर जाने की बोलकर गया और आज तक वापस नहीं आया एवं उसका फोन भी बंद है । परेशान होकर मैने पूरी घटना मकान मालिक व अपने मम्मी- पापा, मामा को सारी बात बताई। राहुल राठौर द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
यह मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा एएसपी ग्वालियर अनु बेनीवाल को थाना हजीरा पुलिस की टीम से इस प्रकरण में वांछित आरोपी को शीघ्र पकड़वाने के लिए निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन और मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर द्वारा थाना बल की टीम को प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने में लगाया।
थाना हजीरा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश उसके घर पर की गई तो वह अपने घर पर नहीं मिला। इसी दौरान दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राहुल राठौर झलकारी बाई कॉलेज के गेट के पास बैठा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो झलकारी बाई कॉलेज के गेट के पास बताये गए हुलिआ का एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा दिखा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल पुत्र रामबीर राठौर उम्र 20 साल निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी गदाईपुरा हजीरा ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना हजीरा के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया।
सराहनीय भूमिका:- इस कार्यवाही में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, उनि.सुमन धाकड़, उनि. हरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर. उमाकांत शर्मा, आरक्षक शैलेन्द्र शर्मा, अनिल कुमार नरवरिया, महीपत सिंह, मआर. सीमा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।रही।
