टॉप न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां ; ग्वालियर जिले में भी 50 दिवसीय योग काउंट-डाउन कार्यक्रम जारी, कॉमन योगा प्रोटोकॉल आधारित योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

राज्य शासन के दिशा- निर्देशों के तहत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां ग्वालियर जिले में भी जारी हैं, जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से योग शिविर लगाए जा रहे हैं

कलेक्टर ने सभी से योग को अपने जीवन की आदत बनाने की अपील की,योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये टोल फ्री नंबर 180031- 57008 पर पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है


ग्वालियर जिले में भी आयुष विभाग द्वारा “100 डेज फ्री लाइव योगा सेशंस” एवं 50 दिवसीय नि:शुल्क काउंट-डाउन कार्यक्रम के अंतर्गत कॉमन योगा प्रोटोकॉल आधारित योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य शासन के दिशा- निर्देशों के तहत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां भी की जा रही हैं। कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिलेवासियों से योग को अपने जीवन की आदत बनाने की अपील की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी जिला आयुष अधिकारी की जानकारी के अनुसार जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित रूप से योग शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही सभी आयुष औषधालयों में लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये टोल फ्री नंबर 180031- 57008 पर पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।