क्राइम

"महाराजपुरा पुलिस की बड़ी सफलता; वर्ष 2023 में आदित्यपुरम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा,तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात एवं रिवॉल्वर जब्त, रिवॉल्वर खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में

ढाई साल पुराने मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपियों से चोरी का माल बरामद, हजीरा पुलिस द्वारा पकड़े आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर महाराजपुरा पुलिस ने पुलिस रिमांड पर लेकर की कार्रवाई

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस की कार्यवाही में ढाई साल पुराने चोरी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया है। हजीरा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर महाराजपुरा पुलिस ने पुलिस रिमांड लेकर कार्रवाई की है। इसके अलावा चोरी की रिवॉल्वर खरीदने वाला आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आया है, उससे लायसेंसी रिवाल्वर बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार यह मामला लगभग ढाई साल पुराना वर्ष 2023 में आदित्यपुरम क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए कीमती जेवरात (सोना-चांदी) और एक रिवॉल्वर बरामद की है। कार्रवाई के दौरान हजीरा थाने में पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर महाराजपुरा पुलिस ने इन तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद  लंबे समय से लंबित इस लाखों की चोरी के मामले को सुलझाया है।

थाना हजीरा पुलिस ने  आरोपी राजकुमार पुत्र स्व.बच्चूलाल जाटव 30 साल निवासी मातादीन का पुरा तरसोखर थाना अटेर जिला भिण्ड़ को गिरफ्तार कर उसके इस प्रकरण में चोरी का मशरूका जब्त किया था। आरोपी को थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा थाने के अप.क्र0-913/23 धारा 457,380 भादवि में चोरी गये सोने चांदी के जेबरात, रिवाल्वर एवं नगदी के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया, जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 28/29.10.2023 की दरमियानी रात को वैष्णवीधाम फेस-02 आदित्यपुरम स्थित सूने मकान से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार जाटव की निशादेही पर प्रकरण में चोरी गये माल में से एक एलईडी टीवी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार किये गये आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी अपने साथी प्रदीप राठौर के साथ मिलकर की थी एवं चोरी की गई रिवाल्वर देवेंद्र यादव को देना बताया। जिसके बाद  पुलिस ने आरोपी प्रदीप राठौर व देवेन्द्र यादव को पकड़कर चोरी के प्रकरण में पूछताछ की गई तो आरोपी प्रदीप राठौर द्वारा चोरी करना स्वीकारा एवं आरोपी देवेन्द्र यादव ने चोरी की रिवाल्वर खरीदना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप राठौर की निशादेही पर चोरी किए माल में से सोने की एक जोड़ी बृजबाला, एक जंजीर,एक अंगूठी, एक लॉकेट, चांदी की करधनी तथा पायल जब्त की गई। आरोपी देवेन्द्र यादव की निशादेही पर उसके साथी के खाली घर से रिवाल्वर जब्त की गई है।

लाखों का माल पार कर ले गए थे शातिर चोर

 फरियादी बृजेश कुमार सिंह निवासी वैष्णवीधाम फेस-02 आदित्यपुरम ने महाराजपुरा थाने में रिपोर्ट कराई थी कि 28.10.2023 को वह पत्नी के साथ भिण्ड गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने बताया कि मेरे घर में चोरी हुई है। मैं घर आया तो देखा कि मकान के मैनगेट का ताला टूटा पड़ा था। चेक किया तो अलमारी में रखे 04 सोने की चूड़िया, एक चेन, एक सोने का बड़ा हार, एक सोने का छोटा हार, एक जोड़ी सोने की बृजबाला, एक सोने का लोकेट, एक जोड़ी सोने के बाला, 07  अंगूठी, 02 मर्दानी अंगूठी, एक बच्चे की चेन, चाँदी की पायल, चाँदी की तोड़िया, चाँदी की करधोनी, बिछुए, कमरे में लगी 32 इंच की एलईडी टीवी, एक 7.65 एमएम रिवाल्वर एवं 50 हजार रुपये नगद नहीं मिले। मेरे यह सोने चाँदी के गहने, एलईडी टीवी नगदी एवं रिवाल्वर को घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

*जब्त मशरूकाः-* सोने की एक जोड़ी बृजबाला, एक जंजीर, एक अंगूठी, एक लॉकेट, चांदी की करधनी तथा पायल, एक एलईडी, एक लायसेंसी रिवाल्वर कुल कीमती लगभग 08 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है। 

*सराहनीय भूमिकाः-* इस कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उनि.मुकेश शर्मा, आरक्षक आनंद सिंह यादव, अनिल गुर्जर, देवेंद्र, महिला आरक्षक सीमा चौहान की सराहनीय भूमिका रही है।है।