टॉप न्यूज़

डीजीपी ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए घोषित किए केएफ रुस्तम जी पुरस्कार, असाधारण वीरता, साहस एवं उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए अधिकारी- कर्मचारी होंगे सम्मानित

वर्ष 2022-23 के लिए 24 एवं वर्ष 2023-24 के लिए 35 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला परम विशिष्‍ट, अति विशिष्‍ट एवं विशिष्‍ट श्रेणी का केएफ रूस्‍तम जी पुरस्‍कार

भोपाल। पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022- 23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित केएफ. रुस्तम जी पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की है। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण सम्मान है, जो उन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने दस्यु उन्मूलन अभियान, नक्सल विरोधी अभियान, सांप्रदायिक दंगों एवं कानून-व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों के नियंत्रण में असाधारण कार्य करते हुए उच्चकोटि की वीरता, साहस, नेतृत्व क्षमता तथा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया हो।

केएफ रुस्तम जी पुरस्कार तीन श्रेणियों—परम विशिष्ट, अति विशिष्ट एवं विशिष्ट श्रेणी में प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना तथा पुलिस बल में उत्कृष्टता एवं साहस की भावना को प्रोत्साहित करना है।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस की व्यावसायिक दक्षता, समर्पण एवं जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुरस्कार प्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से पुलिस संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।


वर्ष 2022-23 के लिए केएफ रूस्‍तम जी पुरस्‍कार से सम्‍मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

अति विशिष्ट श्रेणी :- एक बारह बोर गन एवं प्रमाण पत्र

1. निधि सक्‍सेना, सहायक पुलिस आयुक्‍त, महिला सुरक्षा, जिला भोपाल हाल सहायक पुलिस आयुक्‍त, इंदौर।

2.  गौरव सिंह बुन्‍देला, उप निरीक्षक (कार्यवाहक निरीक्षक) जिला नर्मदापुरम।

विशिष्ट श्रेणी :- रु.50,000/- एवं प्रमाण पत्र

1.  आशीष खरे, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, जिला जबलपुर हाल पुलिस अधीक्षक जिला डिंडौरी।

2.  रत्‍नेश तोमर, नगर पुलिस अधीक्षक, जिला ग्‍वालियर हाल सहायक सेनानी 14वीं वाहिनी विसबल ग्‍वालियर।

3.  समर वर्मा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अपराध, जिला जबलपुर हाल पुलिस अधीक्षक ईओडब्‍ल्‍यू उज्‍जैन।

4.  ऋचा राय चौबे, अतिरिक्‍त पुलिस उपायुक्‍त महिला सुरक्षा अजाक, नगरीय पुलिस भोपाल हाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक रा.अ.अ.ब्‍यूरोपु.मु. भोपाल।

5. अक्षय चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त, एमपीनगर जिला - भोपाल।

6.  दामोदर गुप्ता, निरीक्षक थाना प्रभारी हुजरात कोतवाली, जिला - ग्वालियर हाल कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर।

7.  जितेन्द्र कुमार पाठक, निरीक्षक थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर, जिला मंदसौर हाल जिला नर्मदापुरम।

8.  अखिलेश चौकसे, निरीक्षक, फिंगर प्रिंट, जबलपुर।

9.  इन्द्रा नामदेव, निरीक्षक, राअअ ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल।

10.  अजय तुरकई, निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

11. आकांक्षा शर्मा, कार्यवाहक निरीक्षक, थाना प्रभारी अजाक, जिला भोपाल हाल जिला राजगढ।

12.  राजेन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी धरनावदा, जिला गुना।

13. श्वेता सोमकुंवर, उप निरीक्षक, शासकीय रेलवे पुलिस थाना, जिला – भोपाल।

14. राजा तिवारी, उप निरीक्षक रेडियो, जिला - बुरहानपुर हाल जिला रतलाम।

15. शशिकांत अम्बाडकर, उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

16.  कृष्ण कुमार तिवारी, कार्यवाहक उप निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

17.  ऋतुराज वारिवा, सूबेदार, रक्षित केन्द्र जिला भोपाल।

18. राजेश राय, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, नक्सल सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट।

19. नरवीर सिंह राना, कार्यवाहक प्रआर 2617 थाना अपराध शाखा, जिला ग्वालियर।

20. सौरभ टंडन, कार्यवाहक प्रआर 353 रक्षित केन्द्र, जिला दमोह।

21.  अर्शदीप सिंह, प्रधान आरक्षक (कम्प्यूटर) रा.अ.अ.ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल।

22. आदित्य साहू, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक, सायबर क्राईम, भोपाल।

23.  आशीष कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक 229 थाना अयोध्या नगर, जोन - 2 भोपाल।

24.  आशुतोष शर्मा, आरक्षक 1262 नक्सल कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम, जिला बालाघाट।बालाघाट।