ग्वालियर। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग अंतर्गत ग्वालियर संभाग के शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट mpiticounseling.co.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ग्वालियर संभाग के आईटीआई में एनसीवीटी एवं एससीवीटी अंतर्गत विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से कोपा, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फैशन डिजाइनिंग, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर व्हीकल मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, टर्नर, वेल्डर, सर्वेयर, सोलर टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्विंग टेक्नोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, ड्रोन टेक्नीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग तथा ऑफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर आदि ट्रेड शामिल हैं।
संभाग के आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में कुल लगभग 3700 संभावित सीटें उपलब्ध हैं। ग्वालियर संभाग के आईटीआई से प्रशिक्षित अनेक अभ्यर्थियों का चयन प्रतिष्ठित संस्थानों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है। इसके अतिरिक्त संभाग के आईटीआई संस्थानों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी उत्कृष्ट रहा है ।
सभी आईटीआई संस्थानों में छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु छात्रवृत्ति सुविधा उपलब्ध है। साथ ही कई संस्थानों में छात्रावास सुविधा भी प्रदान की जा रही है तथा महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
