टॉप न्यूज़

समाधान समारोह-2026 ; सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत में शामिल होने अंतिम तिथि 31 मई 2026

तीन दिनी विशेष लोक अदालत सुप्रीम कोर्ट परिसर नई दिल्ली में 21. 22 तथा 23 अगस्त 2026 को होगी, ऐसे पक्षकार जिनका प्रकरण SC में लम्बित है, वे प्रकरण का निराकरण राजीनामा से करना चाहते है तो 31 मई तक है मौका

ग्वालियर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी परिणति विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। समाधान समारोह आरम्भ हो रहा है, जिसकी परिणति 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में होगा।

यदि कोई व्यक्ति / पक्षकार जिनका प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लम्बित है तथा उनका प्रकरण प्राप्त सूची में सम्मिलित नहीं है ऐसे पक्षकार यदि वह इस समाधान समारोह-2026 के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण आपसी राजीनामा के माध्यम से करना चाहते है तो वह दिनांक 31 मई 2026 तक संबंधित आनलाइन गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6WAprcg.MsZ8 के माध्यम से जमा कर अपना प्रकरण सम्मिलित करा सकते है।