टॉप न्यूज़

सीएस जैन ने कलेक्टर्स कांफ्रेंस में की समीक्षा; हर जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की पहल करे, आमजन के मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश

अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करें, ग्वालियर में कलेक्ट्रेट के एनआईसी वीसी रूम में कलेक्टर चौहान, एसएसपी , अपर कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

ग्वालियर। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स से कहा है प्रत्येक जिला अपनी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में संवेदनशील प्रयास करे। लोक सेवा गरंटी, CM हेल्पलाइन और जनसुनवाई राज्य शासन के सुशासन के पैमाने हैं, सभी अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर संवेदनशील होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अवैध गतिविधियों को सख्ती से रोकने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव  जैन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ योजनाओं, कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 ग्वालियर में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अपर कलेक्टर  कुमार सत्यम, नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सोजान सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 मुख्य सचिव जैन ने सुशासन के विभिन्न बिदुंओं की समीक्षा की और कलेक्टर्स से कहा कि नामांतरण, सीमांकन और बटवारा के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण हो और प्रयास करें कि एक भी प्रकरण निर्धारित अवधि से बाहर नहीं जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि  जनसुनवाई के दौरान अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं और शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लें तथा शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। उन्होंने स्वामित्व योजना में और बेहतर कार्य करने की जरूरत बताई तथा राजस्व सग्रंहण बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने नजूल नवीनीकरण के कार्य को जन-अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सी.एम हेल्पलाइन के शत-प्रतिशत प्रकरणों को अटेंड करने और पेयजल की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत करने को कहा है।

 मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर्स से कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और अपराधियों में शासन प्रशासन का खौफ होना चाहिए। मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव गृह से कहा कि वे अपराधों की रोकथाम आदि के लिए एक प्रकिृयागत निर्देश कलेक्टर्स और एसपी को भेजें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कों गंभीरता से लें। अवैध खनिज उत्खनन तथा भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें, एक भी वाहन से अवैध परिवहन न हों, डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की हर माह मिटिंग करें। उन्होंने बिना नम्बर प्लेट और टूटी-फूटी नम्बर प्लेट के खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को राजसात करें और जितनी जल्दी हो ऐसे वाहनों को नीलाम भी किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि खनन अपराधों के पुराने प्रकरण निकाले जाएं और समीक्षा कर पता लगाएं कि किन मामलों में अब तक सजा हुई है और यदि सजा नहीं हुई है तो ऐसे प्रकरणों में तत्परता से औपचारिकता पूर्ण कर सजा दिलाने के प्रयास किये जाएं।

 पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना ने शैक्षणिक संस्थाओं के आस-पास के क्षेत्र को ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए कहा है। उन्होंने एनकार्ड की बैठक हर माह करने तथा पाक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित गति से कार्रवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि विस्फोटक अधिनियम का पूरे प्रदेश में शक्ति से पालन किया जाएं और आमजन को भी सूचना तंत्र में शामिल करें तथा अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्थ बनाएं रखने के निर्देश भी दिए।

  मुख्य सचिव जैन ने आगामी खरीफ सीजन की समीक्षा करते हुए प्रदेश में खाद,बीज और उर्वरक के पर्याप्त भंडारण पर संतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर्स से कहा कि उर्वरक और खाद का वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्यम से किया जाए। उन्होंने ई-विकास पोर्टल को देश का अग्रणी पोर्टल बताया। मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स से कहा कि ऐसे प्रयासों हों कि वितरण उर्वरक केन्द्रों पर न लाईन लगें न भीड़ हो। उन्होंने डी.ए.पी की जगह एन.पी.के को बढ़ावा देने के लिए किसानों के बीच संवाद करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव ने नरवाई जलाने के प्रकरणों में कमीं लाने के लिए किसानों के बीच लाभकारी उपायों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

 मुख्य सचिव  जैन ने उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण का क्लस्टर के रूप में विस्तार करने के लिए क्षेत्र चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस क्षेत्र में मध्यपद्रेश का देश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी। मुख्य सचिव ने कोल्ड-स्टोरेज आदि विकसित करने और एमएसएमई विभाग से समन्वय कर कृषि आधारित उद्योग लगाने पर कलेक्टर्स को प्लान बनाने को कहा है। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पशुनस्ल सुधार, वेक्सीनेशन एवं निराश्रित पशुओं के गौशाला में शिफ्टिंग कार्य को प्राथमिकतता देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास के कार्यों में उद्यमी और हितग्राही मॉडल में और बेहतर कार्य करने की जरूरत बताई तथा स्थानीय मछुआरों को कोल्डस्टोरेज ब्रांडिंग और मार्केटिंग में मदद् करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि आगामी एक-दो दिन में तीन-चार संभागों के जिलों में बारिश की आशंका के दृष्टिगत उपार्जित गेहूं को सुरक्षित कर ले और प्रयास करें कि शत-प्रतिशत फसल परिवहन होकर गोदामों तक पहुंच जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उपार्जित उपज का सम्पूर्ण भुगतान खरीदी के एक सप्ताह के भीतर किसानों को हो जाए।

बैठक में आगामी 21,22 और 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार समाधान समारोह में लंबित कोर्ट प्रकरणों के बड़ी संख्या में निराकरण के लिए विधि विभाग से मिलकर कार्रवाही करने को कहा है। इस दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को 21 जून से पहले पूर्ण करने को कहा है। मुख्य सचिव ने जलाशाय में पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकतता देने को कहा है।है।