ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर निगम ग्वालियर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अवैध रूप से चल रहे वाहन धुलाई सेंटरों और पेयजल का दुरुपयोग करने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देषानुसार नगर निगम का पीएचई अमले ने शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों पर औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान बिना अनुमति और घरेलू नल कनेक्शन या बोरिंग के पानी से व्यावसायिक रूप से गाड़ियां धोने वाले कई अवैध सेंटरों को सील किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ये सेंटर रोजाना हजारों लीटर कीमती पानी बर्बाद कर रहे थे।
जिसके तहत आज मंगलवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य एवं कार्तिक पटेल के निर्देशन में वार्ड 3 में करण ऑटो धुलाई सेंटर, मीत कार सर्विस, लक्ष्मण पुत्र दाताराम, सतगुरु धुलाई सेंटर, सिंह सिर्वस सेंटर, वार्ड 5 में पउआ वाली माता नागाजी वैंकेट हॉल पर जुमी करगो/कासी खॉ, सागरताल रोड प सोनेराम जी, सागरताल रोड पर शिवाय नमस्तुभ्यं राम दिनेश, गुरूकृपा धुलाई सेंटर विकास शिवहरे, श्रीराम वासिंग सेंटर कलारी वाली गली आईस पचौरी, खाटू श्याम धुलाई सेंटर रामचरण शर्मा, रमाकांत शर्मा धुलाई सेंटर, अब्बास धुलाई सेंटर, बाबा कार धुलाई सेंटर इसके साथ ही नौगजा रोड पर स्थित वाशिंग सेंटरों के कनेक्शन विच्छेद किये गये हैं। छापामार कार्रवाई में उपयंत्री जगदीश सेन, रविन्द्र गौर, बालकदास, हरी शर्मा समयपाल एवं समस्त वसूली दल मौजूद रहा। इस कार्रवाई में छोटे खा,विमला देवी एवं राजाराम सहित कुल 17 धुलाई सेंटर बंद कराये।
इसी प्रकार ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित के निर्देशन में लक्कड़खाना पुल, गुडा पुलिया के पास, शीतला रोड एवं हुजरात पुल पर 15 अवैध वाहन धुलाई सेंटरों को बंद कराया गया। जिसमें गौरी शंकर/पन्नालाल, श्रमेश भैरूआ/लच्छीराम, जगदीश राजपूत/प्रभूदयाल, रामनाथ सिंह/केवल सिंह, मोहन सिंह यादव/भगवान सिंह यादव लक्ष्मण सिंह/भगवान सिंह, कमल यादव/भगवान सिंह यादव,अमर सिंह यादव/भगवान सिंह यादव, जमरानी/देशराज सिंह यादव, कुशवाह धुलाई सेंटर, दीपक धुलाई सेंटर, छोटू भाई धुलाई सेंटर, अरमान खान धुलाई सेंटर, सकीना बाई/बाबू खान, बन्नो/गुलाब मोहम्मद धुलाई सेंटर आदि शामिल हैं।
इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन में वार्ड क्र-23 अंतर्गत सहायक यंत्री सिद्धार्थ सोनी द्वारा वार्ड उपयंत्री संदीप पांडेय एवं जल प्रदाय कर्मचारियों सहित धुलाई सेंटरों को बंद कराये जाने की कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत कुल 02 धुलाई सेंटरों पर कार्यवाही की गई। मौका-ए-स्थल पर श्मशान घाट के पास अरुण सोलंकी एवं मोनू पाल के धुलाई सेंटरों को त्वरित कार्यवाही करते हुए बंद किया। साथ ही जल अपव्यय न करने की सख्त हिदायत भी दी गयी। इसके अलावा वार्ड 29 सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भी गाड़ी धुलाई सर्विस सेंटर बंद कराए गए।
पेयजल संकट के निराकरण को हेल्पलाइन नम्बर जारी, सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक 0751-2646606 पर कर सकते हैं शिकायत
ग्वालियर महानगर में ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था के लिए नागरिकों की पेयजल समस्याओं की शिकायतों के निराकरण हेतु स्मार्ट सिटी एण्ड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मोतीमहल परिसर, ग्वालियर में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम ने बताया कि निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था हेतु नागरिकों की पेयजल समस्याओं की शिकायतो के निराकरण हेतु स्मार्ट सिटी एण्ड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मोतीमहल परिसर, ग्वालियर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसमें आमजन पेयजल समस्याओं की शिकायत सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 0751-2646606 पर कर सकते हैं।
