अपना शहर

"स्वच्छता को आदत में करें शुमार" ; भारत स्काउट गाइड और ग्वालियर प्रेस क्लब के आव्हान पर 150 लोग एक साथ उतरे सडकों पर, झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष लगभग 150 से अधिक स्काउट गाइड व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को शपथ दिलाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग मांगा

"स्वच्छ वीर सम्मान" समारोह ; बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान कियाकिया जाएगा, इस मौके पर विभिन्न विधाओं के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे

ग्वालियर। शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिये अब सामाजिक संस्थाओं सहित विभिनन संगठन भी आगे आने लगे है। आज भारत स्काउट गाइड एवं ग्वालियर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड ने पूर्व पीएम स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष लगभग 150 से अधिक स्काउट गाइड व विभिन्न लोगों को शपथ दिलाकर स्वच्छता अभियान में सहयोग मांगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपनी आदत में शुमार करना होगा, हमें कोशिश करनी होगी कि ग्वालियर की सडकें, कालोनियां, मोहल्ले  व वार्ड साफ सुथरे रहें और प्रत्येक नागरिक कचरे के लिये डस्टबिन का उपयोग करें।

आज गुरुवार की सुबह 7 बजे ही भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शास्त्रीजी की प्रतिमा पर एकत्रित हुये और वहां शपथ लेकर शास्त्री ब्रिज , पडाव नयाब्रिज को साफ किया। स्वयं निगम कमिश्नर संघ प्रिय, अपर कमिश्नर टी प्रतीक राव, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, भारत विकास परिषद के प्रांत पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल, मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष, मप्र चेंबर आफ कामर्स के सचिव दीपक अग्रवाल, महेश मुदगल, अनिल पुनियानी , भारत स्काउट गाइड के चीफ कमिश्नर बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, हेड क्र्वाटर कमिश्नर पूरन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, सनवैली सोसायटी के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल,  विनोद गुप्ता, मप्र जर्नलिस्ट फोरम के अजय मिश्रा ने भी ओव्हर ब्रिज व चौराहे  पर सफाई की। स्वच्छता अभियान में वहां से गुजर रहे कई सामाजिक लोगों ने भी हाथ बंटाया। पूर्व में सभी अतिथियों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मान दिया गया।

स्वच्छता में ईश्वर का वासः सुधीर गुप्ता

ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता में सदैव ईश्वर का वास होता है, अत: इस कार्य को हल्के में न लें, यह भी एक प्रकार की पूजा है। वही

नगर निगम ग्वालियर के अपर कमिश्नर टी प्रतीक राव ने कहा कि हमें ग्वालियर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना होगा, इसके लिये में ग्वालियर की सभी संस्थाओं से आव्हान करता हूं कि वह आगे आयें और इस नेक कार्य में सहयोग करें।

अग्रवाल महासभा पूरा सहयोग देगीः सुरेश बंसल

अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने भरोसा दिलाया कि स्वच्छता के लिये अग्रवाल महासभा और समाज के लोग हर संभव सहयोग करेंगे और स्वच्छता अभियान को बाजारों में घूम-घूम कर सफल बनायेंगे। वही चैंबर के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने भी मुहिम में पूरा साथ निभाने का वादा किया। मप्र चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि ग्वालियर के व्यापारी व चेंबर के सदस्य स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरी तरह साथ है  और कमिश्नर संघ प्रिय व अपर आयुक्त टी प्रतीक राव के ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में  हर तरह का सहयोग देंगे।

अन्य संगठनों के प्रतिनिधी भी बोले ग्वालियर स्वच्छ होगा

 ग्वालियर मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारी , सचिव महेश मुदगल, भारत विकासविकास परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल सनवैली सोसायटी के गिरीश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक कमिश्नर  व आभार प्रदर्शन जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया। जबकि स्वच्छता की शपथ सुधीर अग्रवाल ने दिलाई।

स्वछता सर्वेक्षण-2026 के कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस मौके पर ग्वालियर प्रेस क्लब के सुरेश दंडोतिया,जोगेन्द्र सेन , जयेश शर्मा, संजय तोमर,  परवेज बाथम, रविकांत दुबे, विजय पांडे, विनोद गुप्ता, अंकित सिंघल, विजय पांडे , विनोद गुप्ता, धीरज बंसल, परमाल सिंह तोमर, दीपक दिलेर, शैलेन्द्र अग्रवाल, योगेन्द्र शर्मा, कर सलाहकार अजय शर्मा, स्काउट के जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, आशा सिंह, वीके अग्रवाल, राजेन्द्र ठाकुर ,एके द्विवेदी, एसडी उपाध्याय, एएसओसी शंकर सिंह, प्रताप माहौर ,सोनू शर्मा, राकेश आर्य, कमलेश शर्मा, निधि शर्मा, नरेन्द्र पिप्पल, राजू वर्मा, सुगंधा गोलवलकर, नगर निगम से उपायुक्त मुकेश बंसल, भीष्म पमनानी, केशव सिंह, सुशील कटारे, अजय सिंह ठाकुर, आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे।रहे।


निगम के सफाई मित्रों के लिए 22 मई को शाम 5 बजे बाल भवन के ऑडिटोरियम में स्वच्छ वीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है

ग्वालियर। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभा रहे नगर निगम के सफाई मित्रों के लिए 22 मई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में बेहतर कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा।
अपर आयुक्त  टी प्रतीक राव ने बताया कि 22 मई की शाम 5 बजे बाल भवन के ऑडिटोरियम में स्वच्छ वीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गायिका अंकिता कैलासिया, गिटारिस्ट  आशु यादव, कविश्री शिवम सिंह भदौरिया अपनी प्रस्तुति देंगे।