अपना शहर

"जलकर की कम वसूली" पर निगमायुक्त सख्त; वित्तीय वर्ष 2025-26 में जलकर वसूली का टारगेट पूरा नही होने पर काटा 18 का वेतन, साथ ही 31 को नोटिस जारी किये

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जलकर वसूली का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 प्रतिशत अधिक रखा था, बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में पाया कि कई कर्मचारियों ने टारगेट वसूली नहीं की

ग्वालियर। वित्तीय वर्ष में जलकर की वसूली लक्ष्य से कम रहने पर निगमायुक्त संघ प्रिय ने पीएचई विभाग के 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, साथ ही 31 कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी किए गए नोटिस अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में जलकर वसूली का लक्ष्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 15 प्रतिशत अधिक रखा था। जलकर वसूली को लेकर नगर निगम आयुक्त ने विगत दिनों समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में पाया कि कई कर्मचारियों ने अपने टारगेट के अनुरूप जलकर वसूली नहीं की है। इसके चलते नगर निगम आयुक्त ने निर्धारित किया था, जिसके अनुरूप वसूली नहीं की गई। इसके चलते नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 7 कर्मचारियों का 7 दिन का एवं 11 कर्मचारियों का 3 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, जबकि 31 कर्मचारियों को कारण बताओं सूचना पत्र एवं चेतावनी पत्र जारी किया है।

 इन्होंने  वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में पांच लाख से कम वसूली की

जारी आदेशानुसार कम वसूली वाले इन विनियमित कर्मचारियों जिसमें वार्ड 45 के कुलदीप सिंह सिकरवार, लोकेन्द्र कुशवाहा, वार्ड 18 के विनयिमित उमेश शाक्य, रवि बाथम, वार्ड 57 के   शशांक तोमर, मानदेय पर  रविराज रत्नाकर , वार्ड 41 के विनियमित दीवान सिंह पाल का 7 दिवस का वेतन एवं वार्ड 39 के विनियमित कर्मी ओंकार, कैंट का विनियिमत कर्मी पुरेन्द्र घुरैया, वार्ड 65 के विनियमित कर्मी शरनजीत सिंह, वार्ड 48 के विनियमित कर्मी अमित शर्मा, वार्ड 25 के मानदेय पर रवि शाक्य, वार्ड 43 के विनियमित कर्मी पूरन सिंह पाल, वार्ड 17 के  राधेश्याम पाल, वार्ड 35 के विनियमित कर्मी मुकेश कुशवाहा, वार्ड 28 के विनियमित कर्मी हरिओम श्रीवास, वार्ड 24 के मानदेय पर अरुण कनौजिया एवं वार्ड 19 के मानदेय पर संतोष बंसल का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। 

इन कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड 45 के नियमित कर्मचारी रमेश पाल, वार्ड 18 के ब्रजेश चौहान,  दयाशंकर शर्मा, वार्ड 27 के  योगेश कुशवाह, कैलाश शर्मा, वार्ड 37 के मनोज सक्सेना,  सुंदर गिरी, वार्ड 41 के चंद्रशेखर प्रजापति, वार्ड 3 के श्रीराम स्वरूप, अनिल शर्मा, वार्ड 47 के दुर्गा प्रसाद, मनीष पाल, वार्ड 25 के मानसिंह सिकरवार अवधेष दुबे, वार्ड 36 के शिव प्रकाश सक्सैना, वार्ड 17 अरविंद चौधरी, वार्ड 42 के नरसिंह राव ससोडकर, प्रदीप श्रीवास्तव, वार्ड 53 के  राकेश गोडिया, वार्ड 35 के सुरेश बाबू श्रीवास, वार्ड 38 के दिलीप श्रीवास्तव, वार्ड 22 के रामप्रकाश, वार्ड 28 के रामबाबू कनैरिया, वार्ड 40 के शैलेन्द्र, वार्ड 33 के मातादीन कुशवाहा, किशन बघेल, वार्ड 12 के श्याम सुंदर शर्मा, भगवंत क्रोशिया, वार्ड 24 के राम अवतार, वार्ड 30 के राजेश शर्मा, वार्ड 19 के नीरज सिंह भदौरिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।