अपना शहर

पर्यावरण संरक्षण में तेजी से बढता नगर निगम ; ई-फाइल में नगर निगम ग्वालियर प्रदेश में दूसरे पायदान पर, ग्वालियर के 276 अधिकारियों ने ई-ऑफिस पोर्टल पर कार्य प्रारंभ किया

हुरावली में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग को मिली हरी झंडी, हाई राइज कमेटी की बैठक में लिया निर्णय; एक बड़े रेजिडेंस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन हुआ

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा कागजों के उपयोग को सीमित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों में नगर निगम ग्वालियर भी तेजी से आगे बढ रहा है। नगर निगम ग्वालियर अब ज्यादा से ज्यादा फाइलों में कागजों का उपयोग खत्म कर उनके स्थान पर ई फाइल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। मध्य प्रदेश के सभी नगर निगम में ग्वालियर इस समय ई-फाइल पर कार्य करने को लेकर दूसरे पायदान  पर है। 

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सभी विभागों में ई-फाइल की व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत नगर निगम ग्वालियर में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया गया है। नगर निगम ग्वालियर के 276 अधिकारियों ने ई-ऑफिस पोर्टल पर अपना पंजीयन करा लिया है बल्कि ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। जबकि आने वाले 8 दिनों में 20 अन्य अधिकारियों का पंजीयन करा दिया जाएगा। 

कागजों से मिलेगी मुक्ति, सभी विभागीय फाइलों का मूमेंट

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार अब तकरीबन सभी विभागों के विभिन्न पत्रों, छुट्टी के आवेदनों, छोटी फाइलों का मूमेंट वरिष्ठ अधिकारियों के पास ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। 

हुरावली में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग को मिली हरी झंडी, हाई राइज कमेटी की बैठक में लिया निर्णय,एक बड़े रेजिडेंस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन हुआ

ग्वालियर शहर के बुनियादी ढांचे और बहुमंजिला इमारतों के विकास को लेकर बीते रोज मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हाई राइज कमेटी के समक्ष हुरावली क्षेत्र में बनने वाले एक बड़े रेजिडेंस प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया गया। व्यापक समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने हुरावली में 45 मीटर ऊंची बिल्डिंग के प्रस्ताव को पास करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित टाउन एंड कंट्री के डायरेक्टर  KK कुशवाहा, एसडीएम नरेश चंद्र गुप्ता, नोडल अधिकारी फायर विभाग उमंग प्रधान तथा कार्यपालन यंत्री पवन सिंगल एवं सहायक यंत्री मनीष यादव सहित कंसल्टेंट आदि उपस्थित रहे।