अपना शहर

@ 43°C-भीषण गर्मी में राहत; स्मार्ट सिटी और ट्रैफिक पुलिस की पहल, दोपहर में ब्लिंकर मोड पर चल रहे हैं शहर के 5 ट्रैफिक सिग्नल, दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मिलेगी राहत

ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस की पहल पर लागू की गई है यह व्यवस्था भीषण गर्मी में लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने और ट्रैफ़िक सुगम बनाए रखने यह निर्णय लिया है

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर में तेज धूप और अत्यधिक तापमान 43°C पास होने के बीच लोगों को ट्रैफिक सिग्नलों पर लंबे समय तक रुकने से राहत देने के उद्देश्य से 1 मई से शहर के 5 प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लिंकर मोड पर संचालित किया जा रहा है।

यह व्यवस्था ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार लागू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने और यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अनेक सिग्नल पर टाइमिंग भी कम कर दी गई है।

स्मार्ट सिटी अधिकारियों के अनुसार दोपहर के समय तापमान काफी अधिक होने के कारण वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नलों पर रुकने में कठिनाई होती है। ऐसे में ब्लिंकर व्यवस्था से यातायात भी सुचारु रहेगा और आमजन को राहत भी मिलेगी। 

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि ब्लिंकर मोड के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें और सावधानी के साथ वाहन चलाएं, ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे।

इन प्रमुख चौराहों पर लागू हुई व्यवस्था

ब्लिंकर मोड पर संचालित किए जा रहे ट्रैफिक सिग्नलों में शामिल हैं—नदी गेट, कटोराताल, पिंटो पार्क, यूनीपेच (Unipetch), ब्रिगेडियर तिराहा शामिल है। 

सफाई मित्रों से संवाद कर फ्रूटी और ग्लूकोज का किया वितरण

नगर निगम ग्वालियर द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से “सफाई मित्र स्वच्छता संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जोन 4 एवं 5 के अंतर्गत कांच मिल स्थित बिस्मिल भवन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सफाई मित्रों से संवाद कर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी।

इस अवसर पर सफाई मित्रों का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया तथा उन्हें फ्रूटी और ग्लूकोज वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अधिकारी राम सेवक शाक्य, स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह ठाकुर मौजूदगी में कार्यक्रम व्यवस्था में जोनल एवं वार्ड अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। इनमें रवि करोसिया, जीवन यादव, प्रमोद करोसिया, मुकेश चौधरी, आकाश करोसिया, उमेश धोरे, बंटी गौहर, सहायक भोला, धीरज छात्रे, भगवान दास सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे।रहे।