राजनीति

मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह एवं मप्र कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाह ने पदभार ग्रहण किया

भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व  हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थित में बीते दिनों भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष  पंकज जोशी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  प्रभुदयाल कुशवाह एवं मध्यप्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन ने मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल,  राव उदय प्रताप सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार,  गौतम टेटवाल, प्रतिमा बागरी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अपने-अपने कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया।

खादी और ग्रामोद्योग के माध्यम से स्वावलंबन को बढ़ावा देने का करेंगे कार्य : जोशी

मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी एवं उपाध्यक्ष डॉ. राकेश जादौन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल का आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे कार्य करने का अवसर प्रदान किया। मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देश की आत्मनिर्भरता, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वदेशी विचार को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड निरंतर कार्य करेगा।

लघु उद्योगों को नई ऊर्जा देना हमारा लक्ष्य: सत्येन्द्र भूषण सिंह

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने हमें जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को मजबूत बनाकर ग्रामीण एवं शहरी उद्यमियों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” के लक्ष्य को गति दी जाएगी।

धरातल पर कार्य कर समाज को सशक्त बनाएंगे: प्रभुदयाल 

मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने हमें जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा। उन्होंने कहा की बोर्ड का प्राथमिक लक्ष्य कुश समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनका आर्थिक व शैक्षणिक उत्थान करना है। उन्होंने कहा कि वे समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर धरातल पर कार्य करेंगे।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, शैलेन्द्र बरूआ, सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, बबीता परमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता  तपन भौमिक, मध्यप्रदेश महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, महापौर मालती राय, विधायक प्रदीप लारिया, जिला प्रभारी  जसवंत सिंह हाडा, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रहे।