ग्वालियर। कक्षा 10वीं CBSC बोर्ड परीक्षा में 97.2% अंक प्राप्त करने वाले बीजेपी नेता दिनेश जैन की सुपुत्री प्रतिष्ठा जैन को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आपकी यह मेहनत और लगन आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करे।
इधर सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह ने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष, निगम एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा से आप सभी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें । इस दौरान अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया , उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता , उपाध्यक्ष वैद प्रकाश शिवहरे , राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत , ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह गुर्जर आदि उपस्थित थे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है: मंत्री कुशवाह
महाराज बाड़ा पर भगवान गौतम बुद्ध जयंती के पावन पर्व पर अखिल भारतीय कोली समाज की ग्वालियर युवा बिंग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भगवान गौतम बुद्ध के शांति, करुणा एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की जरूरत है । इस अवसर पर डीपी शंखवार , राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कोली समाज , कन्हैया लाल बजरेटिया , पार्षद मोहित जाट , पूर्व पार्षद घनश्याम शाक्य , हरिराम उमरैया, घनश्याम अहिरवार , इंजीनियर केएल बिजोरिया , मान सिंह माहौर , कुंदन सिंह खजुरिया , प्रदेश महामंत्री संदीप उमरैया , राहुल शाक्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
