भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल रौतेल एवं आयोग के सदस्य भगत नेताम, मंगल सिंह धुर्वे ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्यामला हिल्स स्थित आयोग पहुंचकर विधि विधान से पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री एवं सासंद गजेंद्र सिंह पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, वीरेन्द्र बघेल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री गौर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, उनकी जनसमस्याओं का समाधान किया
मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।दिया।
