राजनीति

मुख्यमंत्री करेंगे गेहूँ खरीद केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण ; किसी भी समय, कहीं भी उतर सकता है CM का चौपर

जिले में किसी भी खरीद केंद्र पर पहुँचकर वे गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे

ग्वालियर । मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही गेहूँ उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव यह भी देखेंगे कि निर्देशों के अनुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानो को प्राप्त हो भी रही हैं या नहीं।नहीं।

भरी दोपहरी बिजौली पहुँची कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया

इधर CM के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही बुधवार को आनन-फानन में कलेक्टर बिजौली के गेहूं खरीद केंद्र पहुँची और औचक निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर कलेक्टर ने साफ किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की शासन के दिशा निर्देशों के तहत पुख्ता व्यवस्थाएं होनी चाहिए और किसानों को अपनी उपज विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार की भरी दोपहरी में बिजौली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र भगवती वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं लेकर आने वाले सभी किसान भाइयों की समुचित व्यवस्था के साथ ही उन्हें मिलने वाली सभी सुविधायें भी चाक चौबंद होनी चाहिए।चाहिए।

*किसानों के लिये उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाएँ *