ग्वालियर पुलिस ने घटनाक्रम में बताया कि फरियादी जोगेंद्र दास गुर्जर, निवासी ग्राम गुरेंदरी थाना नूराबाद जिला मुरैना हाल निवास डोगरपुर, थाना सिरोल जिला ग्वालियर पिछले दो वर्षों से बागवाले हनुमान मंदिर में पुजारी एवं केयर टेकर है। बीती 15 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे वह मंदिर में भोजन के बाद सोया था। देर रात 11 बजे के बाद अज्ञात बदमाशों ने उस पर अचानक धारदार हथियार से गले एवं छाती पर हमला कर दिया। वारदात के समय मंदिर परिसर में कुल 4-5 बदमाश मौजूद थे। लेकिन पुजारी ने हिम्मत दिखाते हुए पास में रखे लठ से बचाव किया, जिससे हमलावर फरार हो गए। इसके बाद घायल पुजारी मर्सीहोम पहुंचा, जहां से डायल-112 से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल पुजारी को तत्काल मुरार अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते उसे जेएएच रेफर कर दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिरोल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
जब यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर एएसपी विदिता डागर को पुलिस की टीमें बनाकर प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की शीघ्र तलाश कर गिरफ्तारी के लिए कहा ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विवि हिना खान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल गोविंद बल्लभ के नेतृत्व में थाना बल और अन्य टीमों को लगाया, साथ ही तकनीकी सेल को भी सक्रिय किया तथा एक टीम को आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगाया।
दौराने जांच तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर के आधार पर शुक्रवार 17 अप्रैल को वांछित संदेही विपिन गुर्जर उर्फ रामप्रिया दास बाबा निवासी करऊंआ छरेटा थाना गोहद हाल मुकाम शीतला माता मंदिर पारसेन जिला ग्वालियर को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस दिन फरियादी जोगेंद्र दास बाबा के पास गाय को बेचकर प्राप्त हुए रूपयों को चोरी करने के उद्देश्य से आना बताया था। फरियादी के जागने पर उसे जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर घायल कर दिया था। थाना सिरोल पुलिस ने आरोपी को इस प्रकरण में गिरफ्तार कर मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रकरण में फरियादी बाबा द्वारा अन्य लोगों पर भी संदेह व्यक्त किया था लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच में उनकी इस मामले में संलिप्तता नहीं पाई गई।
*गिरफ्तार आरोपी* विपिन गुर्जर उर्फ रामप्रिया दास बाबा निवासी करऊंआ छरेटा थाना गोहद हाल मुकाम शीतला माता मंदिर पारसेन जिला ग्वालियर।
*इनकी रही सराहनीय भूमिका*: इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरोल निरी. गोविंद बलल्भ बगौली, एसआई कमल किशोर यादव, देवेन्द्र लोधी, साइबर सेल प्रभारी एसआई रजनी रघुवंशी, एसआई विश्वीर जाट, अर्चना धाकड़, प्रआर रूप सिंह, सुनील, आरक्षक दिनेश, रामनिवास, रामफल, गौरव, मनोज, अनुज जाट (थाना हस्तिनापुर),अंकित मलिक, साइबर सेल से सोनू प्रजापति, विपिन सिकरवार, अजय यादव, काईम ब्रांच से आरक्षक सुमित शर्मा, रणवीर शर्मा, प्रमोद पाल, कृष्णा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
