क्राइम

एनडीपीएस एक्ट में ग्वालियर रेंज के जिलों मे जब्त 19.43 क्विंटल मादक पदार्थ का विनष्टीकरण जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना में किया

"नशा मुक्त भारत" विजन में 01 अप्रैल से राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है, ग्वालियर रेंज के जिलों में जब्त ड्रग का विनष्टीकरण करने डीआईजी अमित सांघी की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया है

ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के "नशा मुक्त भारत" विजन को साकार करने के लिए पुलिस महानिदेशक  मध्यप्रदेश भोपाल के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेशव्यापी एनडीपीएस के तहत कार्यवाही को और अधिक तेज कर दिया है। 01 अप्रैल 2026 से राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य नशीले पदार्थों की आपूर्ति और मांग को पूरी तरह खत्म करना है।

इसी अनुक्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल एवं पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया गया है एवं अधीनस्थ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। 

इन निर्देशों के क्रम में बीते रोज 17/04/2026 को पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा की मौजूदगी तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा भेजे गये प्रतिनिधियों एवं  सीमा सोनी वैज्ञानिक अधिकारी मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर की उपस्थिति में ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जब्त 1823.92 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,64,78,400/- रूपये, 1.483 किलोग्राम 17 मि.ग्रा. स्मैक कीमती लगभग 1,48,30,170/- रूपये, 117.347 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 11,73,470/- रूपये कुल 19 क्विंटल 43 किलो मादक पदार्थों कीमती लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये का जेके सीमेंट फैक्ट्री अमानगंज, जिला पन्ना में विनष्टीकरण किया गया।

इस विनष्टिकरण में जिला शिवपुरी के 06 प्रकरणों मे 27.406 किलोग्राम गांजा कीमती 2,04200 रुपये, 14 प्रकरणों में 852.056 ग्राम स्मैक कीमती 01 करोड 74 लाख रुपये इस प्रकार कुल 20 प्रकरणों मे 1,76,04,200 रुपये के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है।है।