भोपाल। नारी सशक्तिकरण के ऐतिहासिक कदम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भोपाल में महिलाओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने एकत्र होकर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा का तिलक लगाकर, फूल- मालाओं से स्वागत किया और उत्सवपूर्ण माहौल में उन्हें दिल्ली रवाना किया।
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में श्रद्धा और सम्मान का अनोखा दृश्य देखने को मिला। महिलाओं ने पूजा की थालियों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ सांसद का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दोपहर 3 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से सांसद आलोक शर्मा को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के शीघ्र पारित होने की कामना की।
इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल की माताओं- बहनों का यह स्नेह और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मजबूती से रखने का कार्य करूंगा। यह कानून देश की महिलाओं को नई दिशा और सम्मान देगा। आप सभी का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।है।
