ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत भितरवार के चीनोर-करहिया स्थित कंजर डैरो पर आबकारी विभाग ने दबिश दी । आबकारी विभाग ने मौके पर 7400 लीटर गुड लहान जप्त कर नष्ट किया । साथ ही 20 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। गुड लहान और कच्ची शराब की कीमत तकरीबन 7,64,000 आंकी गई है।है।
आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में मुखबिर की सुचना के आधार पर भीतरवार क्षेत्र के चीनोर- करहिया क्षेत्र में कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने दुबहा-दुबही कंजर डेरा, चमेली का चक, बंजारे का पुरा, चक कटना, लाल डाडा में प्लास्टिक की टांकियों को जमीन पर बने गड्ढों में दबा कर रखी गई 7400 लीटर गुड़ लहान जब्त किया है। टीम ने मौके पर गुड़ लहान का सेम्पल लेकर शेष गुड़-लहान को फैलाकर नष्ट किया गया । वही चमेली के चक पर अलग अलग स्थानों से प्लास्टिक की केन से लगभग कुल 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई ।
उन्होंने बताया नष्ट गुड़ लहान एवं लोहे की भट्ठीया का अनुमानित मूल्य लगभग ₹ 7,64,000 आंका गया है। 6 आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क )&34(1)(च )के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। कार्रवाई करने वालों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मीणा , शिवा रघुवंशी, रोशनी पाटीदार तथा आरक्षक राजेंद्र अहिरवार, रवि कुमार बघेल,कपिल गुगनानी,राजेंद्र जोनवार,पंकज शर्मा,भरत जाटव, मनोज यादव,अंजू खोईया,एकल कुटे,नर्मदा जाटव, रूचि कुशवाह, निधि पंत, प्रियंका जाटव, नीतू राजावत,राधा शकुनाखर चौहान,राधा दांगी,चेतन जयंत,पुष्पेंद्र, प्रदीप हिंडौनिया, मयंक जादौन शामिल थे।
