क्राइम

शातिर वाहन चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी की 05 बाइकें जब्त की, मास्टर चाबी से देता था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम

कोतवाली पुलिस की शातिर वाहन चोर के खिलाफ कार्यवाही, आरोपी पर पहले से ग्वालियर शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के 16 प्रकरण दर्ज हैं

ग्वालियर। कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर के कब्जे से चोरी की 05 मोटर साइकिलें जब्त कर बड़ी सफलता का दावा किया है। पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें एवं अपाचे बाइक की नम्बर प्लेट एवं मास्टर चाबी को जब्त किया है। पुलिस गिरफ्त में आया शातिर चोर मास्टर की से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

ग्वालियर पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से ही शहर के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के 16 मामले दर्ज हैं। पकड़े गये शातिर वाहन चोर द्वारा ग्वालियर के साथ ही अंचल के शिवपुरी व मुरैना में भी की चोरी की वारदातें की है।

  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर  में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर थाना प्रभारी कोतवाली मोहिनी वर्मा द्वारा थाने की फोर्स को चोरी के मामले में अपाचे बाइक  बरामदगी कर चोर को पकड़ने लगाया। दौराने जाँच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बिना नंबर की काले रंग की अपाचे बेचने की फिराक में गुप्तेश्वर मन्दिर से आगे रोड़ के किनारे खड़ा है।

इस सूचना पर पुलिस की टीम को मौके पर तस्दीक कर कार्यवाही के लिए भेजा।  गुप्तेश्वर रोड़ किनारे एक व्यक्ति पुलिस को आता देख अपाचे बाइक छोड़कर भागने लगा, जिसको पुलिस टीम ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को अपना नाम दीपा उर्फ दीपू पुत्र प्रीतम सिंह यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम कुलैथ खेरिया थाना तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपाचे  चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास मिली बाइक के चैचिस नम्बर का मिलान किया तो उक्त बाइक  अप0क्र0 36/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई बाइक  क्रमांक एमपी07-जेडपी-8783 होना पाया गया। जिसे आरोपी के कब्जे से विधिवत जब्त कर आरोपी को इस प्रकरण में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।

आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसने ग्वालियर के अन्य थाना क्षेत्रों के अलावा जिला शिवपुरी, जिला मुरैना से भी वाहन चोरी करना बताया। पुलिस आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी के अन्य वाहन बरामद करने के लिए ग्राम कुलैथ खेरिया गांव में आरोपी के घर के पास पहुँचे और आरोपी की निशादेही पर स्टेडियम रोड़ इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास पहाड़ी की झाड़ियां में छिपा कर रखी हुई चोरी की गई अपाचे बाइक की आगे पीछे की दोनों नम्बर प्लेटें एवं मास्टर चाबी को जब्त किया । पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर चोरी की गई अन्य चार बाइकें, जिसमें  बाइक  स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की क्रमांक एमपी07-एडी-4125(थाना माधौगंज क्षेत्र से चोरी की गई) (2) बाइक स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की क्रमांक एमपी033-जेडबी-4731(थाना शिवपुरी देहात क्षेत्र से चोरी की गई) (3) बाइक स्प्लेण्डर प्लस काले रंग की क्रमांक एमपी07-एनएम-7261( डबरा क्षेत्र से चोरी की) (4) प्लेटिना बाइक काले रंग की क्रमांक एमपी07- एनक्यू- 1645 ( पड़ाव क्षेत्र से चोरी की ) को विधिवत जब्त किया। पकड़े गये आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार शातिर वाहन चोर के खिलाफ पूर्व से ग्वालियर शहर के विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें से थाना कम्पू में 03, थाना झांसी रोड एवं गिरवाई में 04-04, थाना पुरानी छावनी में 02, थाना महाराजपुरा, पड़ाव, तिघरा में 01-01 में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट आदि के पंजीबद्ध हैं।

*गिरफ्तार वाहन चोर* :- दीपा उर्फ दीपू पुत्र प्रीतम सिंह यादव  25 वर्ष निवासी कुलैथ खेरिया तिघरा जिला ग्वालियर।

*बरामद वाहन* :- चोरी की पांच बाइकें एवं अपाचे की नम्बर प्लेट एवं बाइक का लॉक खोलने वाली मास्टर चाबी को जब्त किया। कुल जब्त मशरूका लगभग 03 लाख रूपये।रूपये।