ग्वालियर। जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के चलते ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में बीते रोज तड़के मुखबिर की सूचना पर बहोड़ापुर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है।
पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑटो में अवैध रूप से गांजा लिये पुराने बहोड़ापुर थाने के सामने से निकलने वाले हैं। इसके बाद क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर वाहनों पर नजर रखी गई तभी थोडी देर बाद बहोड़ापुर चौराहा तरफ से एक ऑटो क्रमांक एमपी07-आर-7192 आता दिखा, जिसे पुलिस टीम ने रोककर चेक किया तो उसमें ऑटो ड्रायवर व ऑटो में एक महिला सहित चार लोग बैठे थे। पूछताछ में आटो ड्राइवर ने ग्वालियर रेल्वे स्टेशन से आटों में बैठी चारों सवारियों को किशन बाग छोडना बताया। ऑटो में बैठी चारों सवारियों से पूछताछ करने पर उन्होनें अपने नाम संतोष पुत्र लक्ष्मण कुशवाह 40 साल निवासी किशनबाग, बहोडापुर, उमा पत्नी संतोष कुशवाह 31 साल निवासी सदर, दीपू पुत्र रामलाल कुशवाह 25 साल निवासी लक्ष्मी बाई कॉलोनी, गोल पहाडिया, थाना जनकगंज ग्वालियर, एक अन्य राधेश्याम पुत्र विद्याराम शर्मा 45 साल निवासी किशनबाग, बहोडापुर ग्वालियर का होना बताया।
चारों सवारियों से पूछताछ में उन्होनें बताया कि वह सभी लोग साथ में उडीसा से गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन से ग्वालियर आ रहे है। पुलिस टीम ने चारों सवारियों के सामान की तलाशी ली तो एक स्टील की टंकी में से तीन संदिग्ध पैकेट मिले जो टेप से पैक थे व एक गांठ लगी हरी पन्नी मिली एवं एक मेंहदी से रंग के बैग में से भी तीन संदिग्ध पैकेट टेप से पैक मिले। सभी 06 पैकेटों व गांठ लगी हरी पन्नी को खोलकर चेक किया तो उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। इस गांजा की तौल कराने पर उसका वजन कुल 05 किलो 965 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 59 हजार रूपये का पाया गया। पकड़े गये चारों आरोपियों को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर आरोपियों के कब्जे से मिला अवैध मादक पदार्थ गांजा व घरेलू वस्तुए स्टील की टंकी, ट्रॉली बैग व 02 अन्य बैग को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना बहोड़ापुर में एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है । पकड़े गये चारों आरोपियों से गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*जप्त मशरूका :-* अवैध गांजा 05 किलो 965 ग्राम कीमत लगभग 59 हजार रूपये एवं घरेलू वस्तुए स्टील की टंकी, ट्रॉली बैग व 02 अन्य बैग को जब्त किया।
*सराहनीय भूमिका :-* थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, क्राईम ब्रांच टीम- उनि. शुभम सिंह परिहार, प्रआर. राजेश शर्मा, आरक्षक अरविंद शर्मा, सत्यम शर्मा, अभिषेक शर्मा थाना बहोड़ापुर टीम- उनि. विवेक प्रताप सिंह तोमर, अतुल सिंह चौहान, आरक्षक अजय खरे, कोमल सरल, म.आरक्षक अनीता प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।
