ग्वालियर। हजीरा थाना पुलिस को बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्वालियर पुलिस ने वारदात की नियत से संजय नगर डिपो में कार में बैठे दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही बदमाशों से पुलिस ने एक 32 बोर की देशी पिस्टल, तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक 315 बोर का कट्टा तथा दो राउण्ड एवं एक मारूति कार को जब्त किया है।
जानकरी के अनुसार एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में एएसपी विदिता डागर ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी हजीरा जितेन्द्र सिंह द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही में लगाया। इस कार्यवाही में हजीरा पुलिस को बीते रोज मुखबिर से मिली सूचना कि एक कार में संजय नगर पुल के पास डिपो में दो संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात की नियत अवैध हथियार लिए बैठे हुए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम संजय नगर जैन मंदिर डिपो पर पहुँची तो एक सफेद कलर की कार खड़ी दिखी, जिसे घेरकर कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को उतारकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष गुर्जर पुत्र उदयवीर उर्फ ऊदल गुर्जर 31 साल निवासी ग्रीनवुड स्कूल के पास आदित्यपुरम ग्वालियर स्थाई निवास अंबाह जिला मुरैना का होना बताया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली तो कमर में एक 32 बोर की देशी पिस्टल मिली तथा तीन जिन्दा राउण्ड पेंट की बांई जेब में मिले तथा कार की पिछली सीट पर बैठे एक अन्य व्यक्ति को उतारकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विवेक शर्मा पुत्र रवि शर्मा 28 साल निवासी ग्राम कसमड़ा थाना महुआ जिला मुरैना का होना बताया, उसकी भी तलाशी लेने पर एक 315 बोर का देसी हैंडमेड कट्टा लोडेड था। और एक राउण्ड उसकी पेंट की दाहिनी जेब में मिला।
बदमाशों से एक पिस्टल मय तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक मारूति कार सफेद रंग एमपी07- जेडएल-1012 आरोपी से जब्त की है। दूसरे आरोपी विवेक शर्मा से एक 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा राउण्ड भी मौके पर जब्त किये। ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने आरापियों को धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*जब्त हथियार* :- एक 32 बोर की देशी पिस्टल, तीन जिन्दा राउण्ड तथा एक 315 बोर का कट्टा तथा दो जिन्दा राउण्ड एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-जेडएल-1012 को हजीरा थाना पुलिस ने जब्त किया है।
*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, एसआई राजकुमार सिंह राजावत, एएसआई रामेन्द्र सिंह , एएसआई सतेन्द्र सिंह राजावत, प्रआर उमाकान्त शर्मा, अनिल गुप्ता, आरक्षक अनिल कुमार नरवरिया, योगेन्द्र तोमर, शैलेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजू मोगिया, अखिलेश छारी, नरेश शाक्य व विजय शंकर राठौर की सराहनीय भूमिका रही।रही।
