ग्वालियर। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलम्पियाड एवं सम्मान समारोह सत्र 2025-26 का उद्घाटन समारोह रविवार को शा.बा.उ. मा.वि.शिक्षा नगर तानसेन रोड़, ग्वालियर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 52 जिलो से कक्षा-2 से कक्षा 5 तक के अंग्रेजी विषय के 208 टॉपर छात्र एवं उनके 208 मार्गदर्शी शिक्षक एवं 208 पालक (अभिभावक) तथा समस्त जिलों से सहायक परियोजना समन्वयक, अकादमिक उपस्थित हुये । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण अरविंद सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया ने की। इस अवसर पर कक्षा-2,3,4,5 के छात्रों की विषय फाउण्डेशन इंग्लिश लिटरेसी का सेमी फाइनल एग्जाम कराया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा से 6-6 छात्र कुल 24 छात्र 23 मार्च को फाइनल स्टेज राउण्ड में प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से साक्षी जैन, आर.पी. त्रिपाठी, डॉ. विनोद द्विवेदी, डॉ. विपिन वर्मा, सुनील श्रीवास्तव एवं श्री प्रेम सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ग्वालियर पहुँचे, राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में शामिल हुए
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह 23 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर हैं। वे इस दिन अपरान्ह 4 बजे सड़क मार्ग द्वारा ग्वालियर पहुँचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ग्वालियर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा नगर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके बाद वह शाम लगभग 5.42 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।करेंगे।
