क्राइम

कॉम्बिंग गश्त मे 247 फरार एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 318 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक, संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे वाहन चालकों की चेकिंग की

बीती दरमियानी रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया, साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना ग्वालियर में 02, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, पड़ाव, भितरवार एवं बेलगढ़ा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्व किया गया तथा जुआ का थाना झांसीरोड़ एवं इंदरगंज में 01-01 प्रकरण तथा सट्टा का थाना पुरानी छावनी में 01 प्रकरण पंजीबद्व किया 


ग्वालियर। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में बीती दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी शहर(पूर्व)  विदिता डागर, एएसपी ट्रैफ़िक अनु बेनीवाल, एएसपी क्राइम सुमन गुर्जर, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर, प्रशिक्षु अधिकारी  मनोज कुमार एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने शहर में  कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 142 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 164 गुण्डा एवं 154 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना ग्वालियर में 02, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, पड़ाव, भितरवार एवं बेलगढ़ा में 1-1 प्रकरण पंजीबद्व किया गया तथा जुआ का थाना झांसीरोड़ एवं इंदरगंज में 01-01 तथा सट्टा का थाना पुरानी छावनी में 01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया और थाना झांसीरोड में अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ के 03 कार्यवाहियां की गई एवं अन्य प्रकरणों में भी 06 कार्यवाहियां की गई हैं।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।