क्राइम

बेहटा रोड़ पर चैकिंग में कार से 18 पेटी अवैध देशी शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार, महाराजपुरा थाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

होली के त्यौहार को ध्यान में रख अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है

ग्वालियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। निर्देशों के पालन में होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एएसपी विदिता डागर द्वारा अधीनस्थ समस्त थानों को अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा  यशवंत गोयल ने थाना बल की टीम को अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के लिए लगाया गया।

पुलिस ने बीते रोज 26 फरवरी को बेहटा चौकी के सामने जहांगीरपुर बेहटा रोड़ पर स्टॉपर लगाकर संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी एक मारूति स्विफ्ट डिजायर वाहन क्र.एमपी30-सी-2853 जहांगीरपुर तरफ से बेहटा की ओर आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका और गाड़ी की डिग्गी व दोनों गेट खोलकर चेक किया तो डिग्गी में देशी मदिरा प्लेन की 13 पेटी व पीछे वाली सीट के पैरदानों पर 05 पेटी देशी मदिरा रखी मिली। पुलिस को गाड़ी में कुल 18 पेटी में करीब 162 लीटर शराब रखी होना पाई गई।

पुलिस ने वाहन चालक से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महेन्द्र सिंह पुत्र अंगद सिंह चौहान उम्र 36 साल निवासी 106 बजरिया थाना थाठीपुर ग्वालियर का होना बताया। जब पुलिस ने शराब की पेटी गाड़ी में रखने व लाने ले जाने के संबंध में वैध लाइसेंस चाहा तो नही होना बताया। आरोपी का कृत्य आबकारी की धारा 34(2) के तहत दंडनीय पाया जाने पर मौके से वाहन क्रमांक एमपी30-सी-2853 एवं उसमें रखी देशी मदिरा  की 18 पेटी शराब विधिवत जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 73,000 रुपये व वाहन की कीमत करीबन 5,00,000 रुपये कुल मशरूका 5,73,000 रुपये का जब्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध शराब को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*जब्त मशरूका* :- देशी शराब प्लेन की 18 पेटी कीमत लगभग 73,000/- रुपये तथा वाहन क्र.-एमपी30-सी-2853 कीमत करीबन 5,00,000/- रुपये कुल मशरूका 5,73,000/- रुपये का जब्त किया।

*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, बेहटा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक क्षमा राजौरिया, सहायक उप निरीक्षक विनोद छारी, प्रआर अनिल शर्मा, आरक्षक जशबीर सिंह, विवेक शिवहरे, अजय जामोर, होमगार्ड सैनिक केंद्र सिंह, नगर रक्षा समिति से धर्मेंद्र पाल, ट्विंकल परिहार की सराहनीय भूमिका रही।