ग्वालियर। शहर की हरिशंकरपुरम कॉलोनी में घर की दूसरी मंजिल से कूदकर 12वीं के छात्र की मौत की दुखद खबर सामने आई है। बताया जाता है कि छात्र केमिस्ट्री का पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में था और इसी के चलते छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मृतक छात्र की पहचान उत्कर्ष गुप्ता के रूप में हुई है। छात्र का मेथ और केमिस्ट्री का पेपर बिगड़ने से डिप्रेशन में था। सुबह परिजनों को खून से लथपथ घर के पीछे की गली में उसका शव मिला है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम स्थित साइन लाइन फेस टू का है। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो पेपर बिगड़ने से परेशान 12वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। छात्र उत्कर्ष श्रेणी सुधार के लिए दूसरी बार पेपर दे रहा था। पिछले साल वह 65% अंकों से पास हुआ था। घटना हरिशंकरपुरम के साइन नगर फेज-2 की है। मृतक उत्कर्ष पुत्र राजीव गुप्ता 12वीं का छात्र था। वह अच्छे अंक लाने दोबारा 12वीं की परीक्षा दे रहा था। झांसी रोड थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की तो मृतक के पिता का कहना है कि बच्चे का मैथ और केमिस्ट्री का पेपर खराब हो गया था।
इसके चलते वह परेशान था,उसको फेल होने का डर सता रहा था। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जाएगी।
