थाना सिरोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही में इसके अलावा 52 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 17 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 06 जिंदा राउण्ड 306 बोर, 22 जिंदा राउण्ड प्रथक से तथा 08 मैग्जीन 32 बोर एवं 01 मैग्जीन प्रथक से जब्त की गईगईगईगई
ग्वालियर। थाना सिरोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही में पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। थाना सिरोल पुलिस ने बीती रात हुरावली में दबिश देकर पुस्तैनी मकान से भारी मात्रा में अवैध हथियारों का ज़खीरा बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की हैं। थाना सिरोल पुलिस मारपीट व हवाई फायरिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने मौके पर पहुँची थी, लेकिन पुलिस को यहाँ भारी मात्रा में अवैध हथियारों का ज़खीरा मिला है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को अभिरक्षा में भी लिया है, साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को हुरावली के पुस्तैनी मकान से 03 रायफल 315 बोर, 02 पिस्टल 32 बोर तथा 01 कट्टा 315 बोर का असलाह मिला है ।
ग्वालियर पुलिस के अनुसार बीती मंगलवार की शाम के समय पुलिस को सूचना मिली है कि मॉडल टाउन सिरोल में बंटी यादव व उनके लड़के अंशुल व दामों उर्फ अनिकेत द्वारा मारपीट व हवाई फायरिंग की गई है। यह लोग बदमाश किस्म के है तथा बंटी यादव के पुस्तैनी मकान हुरावली में अवैध हथियार एवं एम्युनेशन का जखीरा होने की पूरी संभावना है।
घटना सिरोल थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन में मंगलवार शाम हुई, जो पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश बंटी यादव की तलाश में उसकी बहन के घर दबिश दी। इस दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस को मौके से 3 राइफल, 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 9 मैगजीन और 100 से ज्यादा जिंदा कारतूस मिले। सभी हथियार अवैध बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बंटी यादव की बहन और बहनोई को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस द्वारा मनीष यादव एवं बहन सपना यादव से भारी मात्रा में मिले अवैध हथियार व राउण्ड के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि बंटी यादव उनका भाई है तथा अंशुल एवं दामो उर्फ अनिकेत भतीजे हैं। वही लोग यह हथियार घर में रखते हैं, जिनके लायसेंस नही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने अवैध हथियारों को मौके पर मनीष यादव पुत्र डोंगर सिंह यादव 40 साल निवासी यादव मोहल्ला हुरावली थाना सिरौल ग्वालियर एवं सपना यादव पत्नी अरविन्द यादव 35 साल निवासी सदर से विधिवत जब्त कर दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है ।
थाना सिरोल पुलिस द्वारा बंटी यादव तथा उसके लड़के अंशुल एवं दामो उर्फ अनिकेत की तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है लेकिन वह नही मिले। थाना सिरोल पुलिस द्वारा फरार बदमाशों के छिपने के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और अभिरक्षा में लिये गये दोनों आरोपियों से अवैध हथियारों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। थाना सिरोल में समस्त आरोपियों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
*आरोपीगणों का आपराधिक रिकॉर्ड* :-
पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी मनीष यादव के खिलाफ थाना मुरार एवं सिरोल में मारपीट, जुआ एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के 04 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
. फरार आरोपी बंटी उर्फ भगत सिंह यादव के खिलाफ थाना सिरोल, ग्वालियर, हजीरा में हत्या के प्रयास, मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
. फरार आरोपी अंशुल यादव के खिलाफ थाना मुरार एवं सिरोल में मारपीट, आर्म्स एक्ट के 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
. फरार आरोपी अनिकेत उर्फ दामो के खिलाफ भी थाना सिरोल में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 04 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
*पकड़े गये आरोपीगण* :- मनीष यादव पुत्र डोंगर सिंह यादव 40 साल निवासी यादव मोहल्ला हुरावली थाना सिरौल जिला ग्वालियर। और आरोपियों की बहन सपना यादव पत्नी अरविन्द यादव उम्र 35 साल निवासी सदर।
*जप्त हथियारः*- 03 रायफल 315 बोर, 02 पिस्टल 32 बोर तथा 01 कट्टा 315 बोर का, 52 जिंदा राउण्ड 315 बोर, 17 जिंदा राउण्ड 32 बोर, 06 जिंदा राउण्ड 306 बोर, 22 जिंदा राउण्ड प्रथक से तथा 08 मैग्जीन 32 बोर एवं 01 मैग्जीन प्रथक से जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका कीमती लगभग 03 लाख 80 हजार रूपये का जब्त किया गया।
*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद वल्लभ बगोली, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह कुशवाह, प्रआर. रूप सिंह रावत, प्र.आर. सुनील शर्मा, प्र.आर. रामकिशन भदौरिया, आरक्षक मातादीन, महेश बघेल, रामनिवास यादव, आर रामफूल गुर्जर, घ्यानेन्द्र गुर्जर, हरीशंकर शर्मा एवं आरक्षक राखी यादव, चालक धर्मेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है।है।
