क्राइम

कॉम्बिंग गश्त में 271 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 357 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया, तीन अन्य कार्यवाहियां की गई हैं

गश्त के दौरान थाना सिरोल, गिजोर्रा, भितरवार, मोहना, बेहट में अवैध शराब के 01-01 एवं डबरा देहात में 02 तथा उटीला में 01 फरारी आरोपी को पकड़ा गया

ग्वालियर। जिले में नववर्ष की पहली कॉम्बिंग गश्त बीती 23/24 फरवरी की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देररात तक किया गया। इस कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 129 स्थाई एवं 142 गिरफ्तारी सहित कुल 271 वारंटियों को  गिरफ्तार किया और 357 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को  चेक किया गया।

 गश्त के दौरान थाना सिरोल, गिजोर्रा, भितरवार, मोहना, बेहट में अवैध शराब के 01-01 एवं डबरा देहात में अवैध शराब के 02 तथा थाना उटीला में 01 फरारी आरोपी को पकड़ा और  03 अन्य कार्यवाहियां भी की गई हैं।

जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बीती दरमियानी रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में एक साथ देररात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में एएसपी शहर विदिता डागर, एएसपी ट्रैफ़िक अनु बेनीवाल , एएसपी सुमन गुर्जर, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने- अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में एक साथ कॉम्बिंग गश्त किया।

इस दौरान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों ने थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। पुलिस की टीमों ने संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग भी की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 129 स्थाई वारंट, 142 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 184 गुण्डा एवं 173 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। इस दौरान थाना सिरोल, गिजोर्रा, भितरवार, मोहना, बेहट में अवैध शराब के 01-01 एवं डबरा देहात में अवैध शराब के 02 तथा थाना उटीला में 01 फरारी आरोपी को पकड़ा गया एवं 03 अन्य कार्यवाहियां की गई हैं।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली, चैकिंग के दौरान  गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।रहेगी।