करिअर

MP बोर्ड परीक्षा 2025-26; 91 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने शिक्षा नगर स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया

बोर्ड परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं, पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था, इसमें प्रदेश के दो संभाग में 13 नकल प्रकरण दर्ज किए हैं, मुरैना में 06 नकल प्रकरण बनाए हैं

ग्वालियर/भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक 91 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए  हैं। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। प्रदेश में बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पहले दिन दो संभाग में 13 नकल प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 07 नकल प्रकरण तथा चंबल संभाग के मुरैना जिले में 06 नकल प्रकरण दर्ज किए गए हँ।

ग्वालियर में सुबह कलेक्टर रूचिका चौहान ने शिक्षा नगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पर सभी व्यवस्थाओं को देखा। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। प्रथम दिन कक्षा 12 वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए शिक्षानगर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का कलेक्टर रूचिका चौहान ने निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर चौहान ने परीक्षा केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत समस्त परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों के समूह के रूप में या अन्य किसी प्रकार से एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है। 

प्रदेश में एमपी बोर्ड की हायर सेकंडरी परीक्षा में पहले दिन दो संभाग में 13 नकल प्रकरण दर्ज, मुरैना  में 06 नकल प्रकरण दर्ज किए 

मंगलवार को माशिमं भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गई है।  मंगलवार को अंग्रेजी विषय का पेपर शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। प्रदेश में परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा 12 बजे तक आयोजित की जा रही है।

परीक्षा के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग के भोपाल जिले में 07 नकल प्रकरण तथा ग्वालियर चंबल संभाग के मुरैना जिले में 06 नकल प्रकरण दर्ज किए गए है। शेष सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रही। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।