ग्वालियर। प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों पर प्रबंधकों की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 25 फरवरी तक प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियम ग्वालियर में आवेदन कर सकते हैं।
वनोपज सहकारी समितियों में प्रबंधकों की योग्यता के अनुसार आवेदक 12वीं पास होना चाहिए। आवेदक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र में ऐसे संग्राहक परिवार से हो जिसने नियुक्ति के पूर्व के पांच साल में से कम से कम तीन साल तक प्रत्येक वर्ष न्यूनतम एक बोरा तेंदुपत्ता संग्रहण का कार्य किया हो। आवेदक को कम्प्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। आवेदक अन्य किसी भी सेवा में गबनशुदा, आर्थिक एवं अन्य किसी अपराध में कार्रवाई पंजीकत ना हो और ना ही किसी मामले में न्यायालय से सजा हुई हो। साथ ही किसी संचालक का संबंधी भी न हो। नियुक्ति के पूर्व अभ्यर्थी को प्रत्याभूति के रूप में 10 हजार रूपये जमा करना होगा।होगा।
कृषक कल्याण वर्ष में छात्र, शिक्षक व संस्थाओं से मांगे सुझाव, Mygov.in पर 250 शब्दों में भेज सकते हैं सुझाव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इस साल कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ 11 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान कृषक कल्याण से संबंधित विभागों की गतिविधियां संचालित की जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए 10 दिशात्मक मॉडल पर कार्य किया जाना है। इस कार्ययोजना की तैयारी को लेकर आमजन, कृषक, कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाएं, संगठन, छात्र, उद्यमी इत्यादि अपने सुझाव Mygov.in पोर्टल पर कैंपेन के माध्यम से 250 शब्दों में सुझाव दे सकते हैं।हैं।
