करिअर

20 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने; अप्रेन्टिसशिप युवा संगम एवं रोजगार व स्वरोजगार मेला 27 जनवरी को, आकर्षक पैकेज पर निजी कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं

रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र तथा आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के सुनहरे अवसर मिलेंगे

ग्वालियर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की दो दर्जन कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, गरूण 24×7 सिक्योरिटी सर्विसेज ग्वालियर, एसआरएफ. प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, टाटा स्ट्राइव प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, आई सेक्ट ग्वालियर, पेटीएम ग्वालियर, लू मैक्स प्राइवेट लिमिटेड मेरठ, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर एएस मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, रोकमेन इण्डस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पंजाब, जेबी मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, किस्पी प्राइवेट लिमिटेड नोएड़ा (उप्र), जॉब्स फेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, आमदनी प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, रेपिडो प्राइवेट लिमिटेड तानसेन नगर ग्वालियर, आई नोक्स डीबी मॉल ग्वालियर सुप्रीम प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, लिंक वर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन मैक्स सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड भोपाल आदि शामिल हैं।

इन पदों के लिये होगी भर्ती

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, टूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 50 हजार रुपए तक देय होगा।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण- पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।