करिअर

विज्ञान प्रदर्शनी में झलकी छात्रों की वैज्ञानिक सोच; विजयी प्रतिभागी ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभागिता, विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 6 से 8वी कक्षा तक के 84 विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए मॉडल

ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उमावि मुरार में जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 6 से 8वी कक्षा तक के 84 विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडल ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच से परिचित कराया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए मॉडल, उर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा आदि पर केन्द्रित थे। प्रदर्शनी देखने पहुँचीं जिपं अध्यक्ष दुर्गेश जाटव और व उपाध्यक्ष  प्रियंका घुरैया ने बच्चों को अच्छे व आकर्षक मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

विजयी प्रतिभागी जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता करेंगे। प्रदर्शनी के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में संयुक्त संचालक  अरविन्द सिंह सिकरवार, संयुक्त संचालक विधि अजय कटियार, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, जिला परियोजना समन्वयक  रविन्द्र सिंह तोमर व जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका डीएन सुरेश की अध्यक्षता में आचार्यगण रविशंकर त्रिपाठी, सुश्री नीतू मिश्रा, डॉ. पीके दिबौलिया, अमिताभ मिश्रा, त्रिलोक सिंह एवं डॉ. अनु परमार ने निभाई।निभाई।


विषयवार विजयी प्रतिभागी -विज्ञान : हर्षिता तोमर व कृष्णा राठोर । • गणित : समर बघेल व तनुष्का। • पर्यावरण : अनुप्रिया शर्मा व लक्ष्मी भदौरिया। • पर्यावरण गीत : वर्षा सारिवासी व सोमनाथ अवस्थी । • सेमीनार : साक्षी शर्मा व युवान आर्य। • लघु नाटक : सहजवीर कौर व अनुष्का राठौर ।  • सामाजिक विज्ञान (इतिहास) : रेवती माहौर व साधना कुशवाह। • भूगोल : युवराज धाकड़ व भूपेश पाण्डे।   • सामाजिक व राजनीतिक जीवन : भूमि सोनी व सहजवीर कौर।