ग्वालियर। श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में दुकानें लगाने के लिए अब तक कुल 294 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से ऑटोमोबाइल सेक्टर की दुकानों के लिए 83 चबुतरा सेक्टर के लिए 97, टीन दुकानों के लिए 100 एवं शिल्प बाजार में दुकानें लगाने के लिए प्राप्त हुए 14 आवेदन शामिल हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण इस वर्ष दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है । ज्ञात हो इस बार 25 दिसंबर से 25 फरवरी तक ग्वालियर मेला लगेगा।
मेला सचिव एसबी त्रिपाठी के अनुसार आवेदक कहीं से भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मेला कार्यालय के माध्यम से भी एमपी ऑनलाइन आवेदन कराया जा सकता है। अवकाश के दिनों में भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किये जा सकते हैं।हैं।
ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा बकायादार दुकानदारों से राशि प्राप्त कर एनओसी जारी करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इससे मेले प्राधिकरण को अब तक लगभग 42 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। मेला प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पूर्व नो-ड्यूज प्राप्त करना अनिवार्य है। शेष बकायादारों से बकाया राशि जमा कर तत्काल प्रमाण-पत्र लेने के लिए कहा है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। बकायादारों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित है।है।
