बिजनेस

ग्वालियर व्यापार मेला; दुकानों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए कला मंदिर परिसर में कैंप शुरू,आवेदन से पूर्व नो-ड्यूज प्राप्त करना अनिवार्य है, 14 अक्टूबर से आवेदन

पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर की 173 दुकानें होंगी आवंटित, आवेदक कहीं से भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे

ग्वालियर। श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला में ऑटो मोबाइल मोबाइल सेक्टर की दुकानों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए कला मंदिर परिसर में विशेष कैंप लगाया गया है। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण इस वर्ष दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है । 

मेला सचिव  एसबी त्रिपाठी ने बताया कि ऑटोमोबाइल सेक्टर की 173 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। आवेदक कहीं से भी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही मेला परिसर में भी एमपी ऑनलाइन का कैंप 14 अक्टूबर से संचालित रहेगा।

मेला प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पूर्व नो-ड्यूज प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी बकायादारों से बकाया राशि जमा कर तत्काल प्रमाण-पत्र लेने के लिए कहा गया है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। बकायादारों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है।है।