ग्वालियर। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने केंद्र शासन द्वारा 22 सितंबर से लागू जीएसटी की नई दरों में भारी कमी का जोरदार स्वागत किया है।
जयेन्द्रगंज चोराहे पर कैट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पीतल का घंटा बजाकर नई दरों के आगमन का स्वागत किया।
कैट के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि 28 एवं 12 प्रतिशत स्लैब के अधिकांश आइटम्स के टैक्स दरों में जबरदस्त कटौती की गई है। जिससे आम उपभोक्ता की क्रय शक्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आम उपभोक्ता सामग्री की दरों में कमी के कारण ज़्यादा पैसा मार्केट मैं आएगा, जिससे अंततः जीडीपी में अच्छी वृद्धि होगी। इंश्योरेंस सेक्टर में जीएसटी हटाने से आम आदमी जीवन बीमा और स्वास्थ्य सुविधाओं का और ज़्यादा लाभ लेगा। उन्होंने बताया कि कई रेटिंग एजेंसियों ने देश में महंगाई दरों में भारी कमी की आशा जताई है।
इस अवसर पर कैट के तमाम सदस्यों के साथ ही संयोजक दिलीप पंजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेसी गोयल , कोषाध्यक्ष सीए मयूर गर्ग , मनोज अग्रवाल , योगेश अग्रवाल आदि कैट के सदस्य उपस्थित थे।थे।
