स्पोर्ट्स

एकलव्य खेल अकादमी की बॉक्सर दामिनी शर्मा और वंशिका प्रजापति राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में करेंगी शिकरत

4जी (अंडर -15) सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025, ग्रेटर नोएडा में 6 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी

ग्वालियर। नगर निगम के द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर  के बॉक्सर दामिनी शर्मा और वंशिका प्रजापति राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग में शिरकत करेंगी। 6 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले 4जी सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने वाले बॉक्सर दामिनी शर्मा एवं वंशिका प्रजापति का नाम शामिल है।

नगर निगम की सहायक नोडल खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान ने बताया कि दामिनी शर्मा एवं वंशिका प्रजापति अंडर 15 वर्ष बालक व बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नोएडा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में करेंगी, जो एकलव्य खेल परिसर में लगातार बॉक्सिंग कोच संतोष सिंह अर्गल के मार्गदर्शन में प्रैक्टिस कर रहे थे।

एक्लव्य खेल परिसर के बॉक्सिंग कोच संतोष सिंह अर्गल के साथ दामिनी शर्मा व वंशिका प्रजापति 6 अगस्त को नोएडा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्रेष्ठ और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकलव्य खेल परिसर आए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने दामनी शर्मा और वंशिका प्रजापति से मुलाकात कर बॉक्सिंग चेम्पियनशिप प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतू अग्रिम शुभकामनाएं दी है। साथ ही इस उपलब्धि पर नगर निगम के उपायुक्त एवं खेल अधिकारी  सतपाल सिंह चौहान श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहित किया।किया।