
ग्वालियर तैराकी संघ के जिन प्रतिभाशाली तैराकों ने 53वीं मध्य प्रदेश राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया, उनका सम्मान नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने किया। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त सतपाल सिंह चौहान, पीआरओ मधु सोलापुरकर, सहायक नोडल खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान, अयोध्याशरण शर्मा, ग्वालियर तैराकी संघ के कोच प्रमोद दिवाकर, हरेंद्र सिंह चाहर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पदक विजेताओं में लम्हा प्रशांत अरजरिया ने बालिका अंडर-17 (ग्रुप-1) में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत समेत 50 एवं 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में एक-एक कांस्य और 200 मीटर आइएम में एक कांस्य पदक जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए। इसके अलावा बालक 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले (ग्रुप-2) में, आर्यन उपाध्याय, देवराज सिंह, नंदेश शर्मा, आदित्य शर्मा ने ग्वालियर का कांस्य पदक दिलाया।
पदक विजेता सभी तैराक नगर निगम ग्वालियर के तरण पुष्कर पर संघ के चीफ कोच एवं एनसीसी नेबी के सब लेफ्टिनेंट सचिन पाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।हैं।