वुमन

लाड़ली बहनों को आज मिलेगी24वीं किस्त! CM यादव लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे अंतरित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग राशि होगी अंतरित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधी के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे, और यही से लाड़ली बहना योजना में प्रत्येक बहना को 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को सीधी जिले की तहसील गोपदबनास (सीधी खुर्द) से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई माह की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधी के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।

लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त को लेकर एक बड़ा अपडेट  आ गया है। बता दें कि इस योजना के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता टाशि दी जाती है, ताकि वे अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की मई माह की किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित करेंगे। लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 24वीं किस्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जाती है।

सीधी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे।

लाड़ली बहना योजना की घोषणा वर्ष 2023 में हुई थी 

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज के कार्य काल में वर्ष 2023 में हुई थी। प्रारंभिक चरण में ₹1000 की सहायता मिलती थी, जिसे बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक सहायता देकर उन्हें सशक्त बनाना है।

अन्य राज्यों में महिलाओं को मिल रही ज्यादा सहायता

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जरुर हुई है, लेकिन अब कई राज्यों में इससे ज्यादा राशि मिल रही है।मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनाें को अभी भी मासिक सहायता राशि सबसे कम ₹1250 ही मिल रही है। जबकि योजना की शुरुआत में कहा गया था कि यह राशि को धीरे धीरे बढ़ाकर ₹3000 तक की जायेगी लेकिन अन्य भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं को प्रारंभिक चरण से ही काफी ज्यादा सहायता मिल रही है। 

मध्यप्रदेश में अभी लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को दो साल के बाद भी ₹1250 की राशि मिल रही है। जबकि अन्य राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा,कर्नाटक और तेलंगाना में महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता राशि काफी अधिक है। लाड़ली बहना योजना की राशि सभी राज्यों में समान नहीं है। हर राज्य में दी जाने वाली राशि अलग-अलग है। मध्यप्रदेश में ₹1250 दिए जाते हैं जबकि हरियाणा में ₹2100, महाराष्ट्र में ₹1500 मिलते हैं। इसी प्रकार कर्नाटक में ₹2000 के लगभग और झारखंड में ₹1800 के लगभग की राशि इस योजना में महिलाओं को मिल रही है।है।