
ग्वालियर। वार्ड 63 के अंतर्गत ग्राम अकबरपुर क्षेत्र में नगर निगम की अनुमति बिना विकसित की जा रही कॉलोनी में शनिवार को आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा कार्रवाई की गई तथा कॉलोनी में विकसित अधोसंरचना को हटाया गया।
भवन अधिकारी राजीव सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 17/5/2025 को ग्राम अकबरपुर के सर्वे क्रमांक 405/2 पर रामधुन पुत्र बहादुर सिंह आदि के द्वारा 0.3192 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। इस अवैध कालोनी में किए गए अवैध सड़क , विद्युत पोल वाटर सीवर लाइन आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई में नगर निवेशक अजय पाल सिंह जादौन , तहसीलदार विजय शर्मा, मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान , भवन निरीक्षक अजय शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय का स्टाफ एवं पुरानी छावनी थाना पुलिस का फोर्स मौजूद था।था।