बिजनेस

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 ; जीआईएस प्रदेश के डिजिटल भविष्य के लिए मील का पत्थर : आईटी क्षेत्र में 64 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, टैक्नोलॉजी हब बनने की ओर अग्रसर है मध्यप्रदेश ; CM यादव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं देशी-विदेशी निवेशकों का जताया आभार

भोपाल। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में कहा है कि देश के विकास में 3टी- टैक्सटाइल, टूरिज्म, टेक्नोलॉजी की विशेष भूमिका रहेगी। मध्यप्रदेश अब पारंपरिक औद्योगिक राज्य नहीं, बल्कि भारत में टैक्नोलॉजी और इनोवेशन का हब बनने की ओर अग्रसर है। जीआईएस में पहली बार आईटी एवं टैक्नोलॉजी समिट का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन राज्य के डिजिटल भविष्य के लिये मील का पत्थर साबित होगा। इस समिट में राज्य को टेक्नोलॉजी के नये केन्द्र के रूप में स्थापित किया। समिट में दुनिया के टेक लीडर्स, उद्योग विशेषज्ञों, निवेशको, इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स आदि ने भाग लिया।

 आईटी क्षेत्र में 64 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

राज्य को आईटी क्षेत्र में 64 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये। इससे प्रदेश में 1.8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इन रोजगारों में युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक रहेगी। टेक कंपनियों जैसे डिजिटल कन्वर्जेंस टेक्नोलॉजीज, थोलोन्स, एलसीना, श्रीटेक, केन्स टेक्नोलॉजी और बियॉन्ड स्टूडियोज आदि ने राज्य में निवेश किया है। ग्लोबल टेक कंपनियों ने भी मध्यप्रदेश में निवेश की रूचि दिखाई, जिनमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, बारक्लेज जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। राज्य के तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिये इन कंपनियों से एमओयू भी किये गये। इससे टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।

पहली बार 6 विभागीय समिट का आयोजन 

जीआईएस भोपाल को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिये पहली बार 6 विभागीय समिट का आयोजन किया गया। आईटी एवं टेक्नोलॉजी समिट में उद्यमियों एवं स्टार्ट-अप के लिये 4 विशेष सत्र आयोजित किये गये। इस समिट में सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग के साथ उद्योगों के विशेषज्ञों ने सीधे संवाद किया, राज्य की नीतियों पर चर्चा की और निवेश के नये अवसरों की रूपरेखा तय की। समिट में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिलाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, इनिमेशन विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी, सेमीकंडक्टर और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते विषयों पर राज्य की सम्भावित रणनीतियों पर चर्चा की गई। राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को बढ़ावा देने और ड्रोन टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष कदम उठाये हैं।

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की नवीन पॉलिसी भी लॉन्च 

जीआईएस- भोपाल में विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग की नवीन पॉलिसी को भी लॉन्च किया। प्रदेश को आईटी क्षेत्र निवेश अनुकूल बनाने के लिये मध्यप्रदेश एनीमेशन, वीआर, गेमिंग कामिक्स और विस्तारित रियलिटि नीति- 2025, जीसीसी नीति- 2025, सेमी कंडक्टर नीति- 2025 और ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति- 2025 को लॉन्च किया गया। इन नीतियों में आईटी एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र निवेश आकर्षित करने के लिये वित्तीय एवं गैर वित्तीय प्रावधान किये गये हैं। भविष्य की संभावनाओं का ध्यान रखते हुये इन नीतियों को व्यापक और दूरदर्शी बनाया गया। आईटी उद्योगों के विशेषज्ञों द्वारा राज्य की नीतियों की सराहना विभागीय समिट के दौरान की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए नए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। इनमें एआई, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉक चेन और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी अत्याधिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जीआईएस- भोपाल ने निवेश आकर्षित करने साथ ही विचार मंथन, नीति निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर प्रदान किया। विकसित भारत के साथ विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिये आईटी क्षेत्र मध्यप्रदेश को निवेश, नवाचार और अवसरों की नई ऊंचाईयों तक ले जायेगा।जायेगा।भारतीयर आयोआयोभारतीयभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं देशी-विदेशी निवेशकों का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह समिट मध्यप्रदेश औद्योगिक यात्रा का स्वर्णिय अध्याय बनेगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकसित मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

*भागीरथ प्रयास से मध्यप्रदेश बनेगा स्वर्णिम प्रदेश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास में नित नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आजादी के बाद वर्षों तक मध्यप्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस के कार्यकाल में अंग्रेजों के जमाने में स्थापित उद्योग भी दम तोड़ दिए थे। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उद्योगों को प्रोत्साहित किया और आज मध्यप्रदेश में देशी और विदेशी निवेशक लाखों करोड़ का निवेश कर रहे हैं। संभागों में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव व ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें 21 लाख 40 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश से स्वर्णिम और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के विकास के लिए भागीरथ प्रयास कर रहे हैं। 30.77 लाख करोड़ से अधिक के जो निवेश प्रस्ताव आए हैं, वह सब धरातल पर कार्य रूप में परिणित होंगे और मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तेज गति से तरक्की करेगा।

 निवेशकों का अटूट विश्वास;भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की नीतियों और उनके कार्यों से भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पर देशी-विदेशी उद्योगपतियों का अटूट विश्वास है। इसी विश्वास का परिणाम है कि भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 60 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में निवेश और व्यापारिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की है। रूस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा, मोरक्को, पोलैंड, रवांडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे 9 देशों ने समिट में कंट्री पार्टनर के रूप में सहभागिता की। 300 से अधिक उद्योग घरानों के प्रमुखों सहित 25 हजार से अधिक देशी-विदेशी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश करने में रूचि दिखाई है। इस सफल आयोजन में सहभागिता के लिए मैं पीएम मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रीगणों और देशी-विदेशी निवेशकों का मध्यप्रदेश में पधारने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं। इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है। वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए भोले भंडारी हैं। उन्होंने  कहा  महाशिवरात्रि पर्व को सभी भगवान भोलेनाथ से समाज के कल्याण के उद्देश्य से त्याग करने की प्रेरणा लें।लें।