
ग्वालियर। नगर निगम के एकलव्य खेल परिसर की शटलर 68वी एसजीएफआई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 14 बालिका वर्ग में दिल्ली में शिकरत करेंगी। 09 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक दिल्ली में आयोजित होने वाले 68वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलने वाली शटलर रोशनी ठाकुर का नाम शामिल है।
नगर निगम द्वारा संचालित तरुण पुष्कर के पास स्थित एकलव्य खेल परिसर के बैडमिंटन कोच हिमांशु चौधरी ने बताया कि रोशनी ठाकुर अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग के एकल के साथ युगल इवेंट में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। रोशनी ठाकुर शनिवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
नगर निगम के उपायुक्त एवं खेल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान एवं सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चौहान ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शटलर रोशनी ठाकुर को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं दी है।