बच्चों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ शहर की परिकल्पना को रंगों में उकेरा, इस मौके पर मध्य भारत खादी संघ की ओर से स्टॉल भी लगाया गया
ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित स्वच्छ भारत दिवस पर नगर निगम द्वारा अंबेडकर पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया और अपनी पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ शहर की परिकल्पना को रंगों में उकेरा। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, कचरे का सही निस्तारण करने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मध्य भारत खादी संघ की ओर से स्टॉल भी लगाया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव तथा उपायुक्त उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विजुअल आर्टिस्ट हितेंद्र शाक्य और फाइन आर्ट कॉलेज से जुड़े इशांत शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर निगम आयुक्त चौधरी ने बच्चों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी के जीवन का अभिन्न अंग है। स्वच्छ वातावरण में रहने से मनुष्य का तन, मन और बुद्धि स्वस्थ रहते हैं। इसलिए स्वच्छता को अपने जीवन में विशेष स्थान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर से करनी चाहिए और इसे अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घरों से निकलने वाले गीले कचरे, सूखे कचरे और सैनिटरी वेस्ट को अलग-अलग रखें तथा नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही दें। इससे कचरे का उचित प्रबंधन करने और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कचरे को सड़कों, खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने से गंदगी फैलती है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं कचरा इधर-उधर न फेंके और दूसरों को भी ऐसा करने से रोके। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए केवल नगर निगम के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकेगा।
*दो वर्गों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता*
चित्रकला प्रतियोगिता को बच्चों की आयु और कक्षा के अनुसार दो वर्गों में विभाजित किया गया था। कक्षा पांचवीं, छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों को जूनियर वर्ग में रखा गया था, जबकि कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने सीनियर वर्ग में भाग लिया। दोनों वर्गों में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की कल्पनाशीलता के साथ स्वच्छता के प्रति उनकी समझ भी देखने को मिली।
*सीनियर वर्ग में आयुषी सेन और जूनियर वर्ग में आराध्य भदौरिया रहे प्रथम*
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में आयुषी सेन ने प्रथम, महेश माहौर ने द्वितीय और वंशिका कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में त्रिपा बंसल प्रथम, महेश माहौर द्वितीय और इशिका कुशवाह तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए सम्मानित किया गया तथा निर्णायकों ने बच्चों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया।
*इस भव्य आयोजन में यह भी रहे उपस्थित*
संभाग समन्वयक सुशील भरुआ, जन अभियान परिषद के धर्मेंद्र, हरिओम चतुर्वेदी तथा भाजपा जिला के स्वच्छता अभियान प्रभारी उदउदयष प्रियंव उदउदयागिता ागिता ागिता ाायय यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की अध्यक्ष प्रियंवदा भसीन और सचिव उदित ने भी सहभागिता की।
