ग्वालियर। वार्ड 14 स्थित गायत्री नगर पुल पर भैंस पालकों द्वारा भैंस बांधकर रास्ता जाम किया जा रहा था। भैंस पालक से परेशान होकर क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायतें नगर निगम में की जा रही थीं, नगर निगम की टीम पहले भैंस मालिक को दो बार सफाई रखने और भैंसे अलग स्थान पर बांधने के निर्देश दिए थे। लेकिन भैंस मालिक नंदकिशोर ने निर्देशों को नहीं माना, जिसके चलते शनिवार को आज नगर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 3000 का जुर्माना लगाया और एक भैंस को जब्त किया व पुनः भैंस सार्वजनिक रास्ते पर नहीं बांधने का शपथ पत्र भी प्राप्त किया। इसके साथ ही गंदगी करने वालों पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 1000 रुपए का जुर्माना किया है।
स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर विधानसभा अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 14 में भैंस पालकों द्वारा गोबर को नाले में फेंका जा रहा था, साथ ही भैंसों को भी नाले के मार्ग के बीच में बांध रहे थे, जिसके कारण वहां से निकलने वाले लोगों को वाहन निकालने एवं पैदल निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। भैंस नाले के बीच मार्ग में बैठ जाती थी, जिसके कारण वहां से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासी लगातार इसकी शिकायत जनसुनवाई से लेकर क्षेत्रीय अधिकारी से कर रहे थे। नगर निगम के अधिकारियों ने दो बार मौके पर पहुंचकर जुर्माना किए, इसके बाद भी भैंस मालिक नहीं माना तो आज सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जुर्माना लगाकर भैंस को जब्त कर उसे लालटिपारा गौशाला भेज दिया।
कार्यवाही के दौरान जेडएचओ रवि करोसिया, डब्लूएचओ 14 प्रमोद करोसिया, डब्लूएचओ 13 - जीवन यादव, डब्लूएचओ 31- गोविंद चौहान मौजूद रहे।रहे।
