राजनीति

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर, इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

'सेवा संकल्प अभियान' में उज्जैन के ‘आशीर्वाद का दीया‘ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में होंगे शामिल, साथ ही इंदौर में स्वामित्व योजना में नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1ः45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2ः00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2ः55 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 5ः05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शाम 6ः45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आप रात्रि 8ः00 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को सुबह 4ः05 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। वे सुबह 9ः30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10ः00 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।