अपना शहर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान ; शहर में अधिकारियों ने आमजन से किया संवाद एवं अनेक स्थानों पर पौधारोपण के साथ ही चलाया स्वच्छता अभियान

जन विश्वास अभियान में निगमायुक्त ने किया आमजनों से संवाद, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया,पौधरोपण भी किया

ग्वालियर। मुख्यमंत्री जन विश्वास के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया  तथा विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। इसी के साथ ही शहर के अनेक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान के साथ आमजनों को सफाई का संदेश दिया गया। 

मुख्यमंत्री जन विश्वास के अंतर्गत मानपुर पीएम आवास योजना स्थल पर किए जा रहे विकास कार्यों एवं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र तथा बरा पार्क का निरीक्षण किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, नोडल अधिकारी मनीष यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में वार्ड 51 एवं 53 में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत जनसुनवाई की शिकायत का निराकरण क्षेत्राधिकारी कपिल पटेल द्वारा कराया गया। 

साथ ही वार्ड 3 के अंतर्गत नाला सफाई की शिकायतों का भी निराकरण कराया गया। इसके साथ ही अन्य सभी वार्डों में भी सीएम हेल्प लाइन एवं जनसुनवाई के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण किया। 

नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत फूलबाग चौपाटी एवं विक्टोरिया मार्केट का निरीक्षण कर दुकानदारों से संवाद किया गया। 

 अभियान में निगमायुक्त ने किया आमजनों से संवाद, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया,पौधरोपण भी किया 

 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शुक्रवार की सुबह महलगांव पहाड़ी पर बनी मल्टी का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आमजनों से संवाद किया, साथ ही पौधरोपण किया। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त  मनीष सिकरवार, भवन अधिकारी बृजकिशोर त्यागी, सहायक यंत्री रामसेवक शक्य, अमित गुप्ता, क्षेत्राधिकारी आशीष राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

महलगांव स्थित मल्टी का नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आमजनों से जनसंवाद किया और वहां की परेशानियां जानी, इसके बाद उन्होंने सभी परेशानियों को हल करने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त ने इसके बाद वहां के बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई आदि के बारे में पूछा, साथ ही  आमजनों के साथ मिलकर पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्र.-6 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिल्डिंग की स्थिति देखी, साथ ही सभी फाइलों को चेक किया। इसके बाद उन्होंने पडाव चौराहे पर नाला निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।