अपना शहर

"नशा मुक्त भारत अभियान"; नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं : सामाजिक न्याय मंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शुरू देशव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया

मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल जनसमुदाय को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया, उन्होंने सभी नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई, सभी से भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया

ग्वालियर। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि नशे से मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंत्री कुशवाह बीते रोज माधौगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संस्थान द्वारा देशव्यापी 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया है।

इसी सिलसिले में माधौगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु उपहार भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह ने जनसमुदाय को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने सभी नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। मंत्री ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, पार्षद अनिल साँखला, अमर कुटे, सेंट्रल ब्यूरो ऑफिस के डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर  ब्रिजेन्द्र चौधरी, राजयोगी बीके प्रहलाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।